WTC 2025 फाइनल से पहले एबी डिविलियर्स ने कर दी भविष्यवाणी....
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने बड़ा दावा कर दिया है। पूर्व अफ्रीकी कप्तान ने कहा कि साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बड़ा उलटफेर करेगा। WTC के फाइनल में अफ्रीका का सामना ऑस्ट्रेलिया से है।
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 11 जून से WTC का फाइनल खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार खिताब जीतने उतरेगी तो वहीं, साउथ अफ्रीका इतिहास रचने को देखेगा।
अफ्रीका करेगा उलटफेर
एबी डिविलियर्स ने फाइनल से पहले स्टार स्पोर्ट्स से कहा, लॉर्ड्स में होने वाला फाइनल साउथ अफ्रीकी क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा पल है। पूरा देश हमारी टीम के साथ खड़ा होगा और उम्मीद है कि हम जीत की रेखा पार कर पाएंगे।
उन्होंने कहा, मैं इस चुनौती के लिए उत्साहित हूं। यह एक संतुलित टीम है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम ऑस्ट्रेलिया को हरा सकते हैं। हम उलटफेर कर सकते हैं क्योंकि इस आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
कई खिलाड़ियों के लिए नई शुरुआत
एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया को बहुत अनुभवी और कुशल टीम बताया और कहा कि साउथ अफ्रीका के लिए उन्हें हराना आसान नहीं होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बारे में स्टार स्पोर्ट्स पर विशेष रूप से बात करते हुए, एबी डिविलियर्स ने कहा कि यह फाइनल कई खिलाड़ियों के लिए लॉर्ड्स में पहला मैच होगा और उम्मीद है कि वे जल्दी से इसमें ढल जाएंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से