आप नेता संजय सिंह मनीष सिसोदिया कोर्ट में पेश
नई दिल्ली । दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई 2 मार्च तक के लिए टाल दी है। अदालत ने अपने इसके पीछ तर्क दिया कि फिलहाल जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं की जा सकती, क्यों कि उसकी सुधारात्मक याचिका शीर्ष अदालत में लंबित है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 28 फरवरी तक बढ़ा दी है। वहीं शनिवार को आम आदमी पार्टी के दोनों नेताओं की ओर दायर जमानत याचिका पर भी कोर्ट ने सुनवाई टाल दी। याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस बिंदु पर अपना आदेश सुरक्षित रखा कि क्या वह सुप्रीम कोर्ट में लंबित सुधारात्मक याचिका के मद्देनजर मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई कर सकती है। इसके पीछे ईडी ने तर्क दिया कि उसके आवेदन पर सुनवाई नहीं की जा सकती क्योंकि उसकी सुधारात्मक याचिका शीर्ष अदालत में लंबित है। कोर्ट 21 फरवरी को अपना फैसला सुनाएगी। वहीं शनिवार को आम आदमी पारी पार्टी के नेता संजय सिंह और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष की न्यायिक हिरासत सुनवाई की अगली तारीख 2 मार्च तक बढ़ा दी गई है। बता दें कि दोनों आम आदमी पार्टी नेताओं की न्यायिक हिरासत शनिवार को खत्म हो रही थी, ऐसे में उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में संजय सिंह और मनीष सिसोदिया की ओर से पेश वकील ने कहा कि संजय सिंह के मामले में चार्जशीट दाखिल की गई और उसके बाद ईडी ने नए दस्तावेज जोड़ दिए। अधिवक्ता ने अदालत में कहा कि ईडी के हिसाब से कानून नहीं चलेगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ