AAP नेता नरेश बालियान की बढ़ीं मुश्किलें, मकोका के तहत चार्जशीट दाखिल
दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक नरेश बालियान के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में नरेश बालियान के साथ-साथ जयोति प्रकाश, साहिल, और विजय उर्फ कालू को भी आरोपी बनाया गया है। मामले की सुनवाई के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट कल चार्जशीट पर संज्ञान लेने के संबंध में विचार करेगा।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नरेश बालियान को 4 दिसंबर 2024 को एक कथित जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें मकोका के तहत हिरासत में लिया गया। पुलिस का दावा है कि बालियान का कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के साथ संबंध है, जो दिल्ली-एनसीआर में जबरन वसूली और टारगेट किलिंग जैसे संगठित अपराधों में शामिल है। इस मामले में एक वायरल ऑडियो क्लिप भी जांच का हिस्सा है, जिसमें बालियान और सांगवान के बीच कथित बातचीत का दावा किया गया है।
सह-आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया
शुक्रवार की सुनवाई में कोर्ट यह तय करेगा कि दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया जाए या नहीं। इस मामले में अन्य सह-आरोपियों के खिलाफ भी पूरक चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया चल रही है। नरेश बालियान उत्तम नगर से आप के पूर्व विधायक हैं। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई जारी है।

फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार
62% तक रिटर्न की उम्मीद, मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 शेयरों को बताया खरीदारी लायक
नितिन नवीन बोले- NEET मामले में सरकार पूरी तरह जवाबदेह, हर सवाल का देंगे उत्तर
शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
CJP प्रोटेस्ट विवाद: छात्रों को डराने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन, सस्पेंशन का आदेश
डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके