बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के एक बाघ ने चरवाहे पर हमला
कटनी । कटनी जिले में जंगल में बकरी चराने गए एक चरवाहे पर बाघ ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने चरवाहे को बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में न जाने की हिदायत दी है।बरही वन परिक्षेत्र के जाजागढ़ बीट में बाघ ने एक चरवाहे पर जानलेवा हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। चरवाहे की तेज आवाज सुनकर आसपास खेतों में मौजूद किसान दौड़ पड़े। ग्रामीणों के शोरगुल से बाघ चरवाहे को छोड़कर भाग गया। घायल चरवाहे को इलाज के लिए बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बरही अस्पताल पहुंचे रेंजर ने 60 वर्षीय घायल मंगल सिंह के बयान दर्ज किए। जाजागढ़ के ग्रामीणों को जंगल में न जाने की हिदायत दी है। बरही वन विभाग के रेंजर गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि मामले की कागजी कार्रवाई करते हुए मुख्यालय भेजा जाएगा ताकि पीड़ित को सहायता राशि मिल सके।
बरही वन परिक्षेत्र का जाजागढ़ बीट, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन एरिया से सटा हुआ है, जहां आए दिन बाघ का मूवमेंट बना रहता है। जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय मंगल सिंह पिता दुईया सिंह रोजाना की तरह जंगल की ओर बकरी चराने गए थे। तभी झाड़ियों में छुपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। ग्रामीण दौलत मिश्रा और लालमन सिंह ने बताया कि जाजागढ़ में कई दिन से बाघ की दस्तक बनी हुई थी, जो अक्सर घनी बस्ती के समीप पहुंच जाता था। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई