गोसेवा, संस्कृति और जन-जागरूकता का संगम
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण को नया आयाम देते हुए प्रदेश में गोवर्धन पूजा का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और परंपरागत गरिमा के साथ मनाया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने झाबुआ जिले की शबरी गौशाला, भूरा डाबरा में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में विधि-विधान से पूजन, आरती एवं परिक्रमा कर प्रदेशवासियों के लिए समृद्धि, स्वास्थ्य और पर्यावरण संतुलन की कामना की।
मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि गौसंरक्षण हमारी संस्कृति, आस्था और अर्थव्यवस्था से जुड़ा विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया है, और इसके लिए वैज्ञानिक पशुपालन और जन-भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा की गोवर्धन पूजा के इस आयोजन ने न केवल धार्मिक परंपरा को सहेजने का कार्य किया, बल्कि समाज में पर्यावरण एवं पशुधन संरक्षण की दिशा में जनचेतना का भी सशक्त संदेश दिया। मंत्री भूरिया ने गौसेवा में लगे सात गौसेवकों को शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया।
कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि जिले में गौशालाओं के माध्यम से पशुपालकों को वैज्ञानिक प्रशिक्षण देने की योजनाएँ तैयार की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर संगोष्ठियों का आयोजन होगा, जिनमें पशुपालकों को सेक्स-सॉर्टेड सीमेन, अजोला, संतुलित आहार जैसी उन्नत तकनीकों से अवगत कराया।

धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर