ताइवान में 6.3 तीव्रता का भूकंप
ताइपे/टोक्यो। ताइवान में इस महीने फिर से बड़ा भूकंप आया। देश के पूर्वी तट पर सोमवार शाम 5 बजे से रात 12 बजे के दौरान 80 से ज्यादा बार झटके महसूस किए गए। इनमें सबसे ज्यादा तीव्रता 6.3 और 6 दर्ज की गई। भारतीय समय के मुताबिक, ये दोनों झटके रात 12 बजे के आसपास कुछ मिनटों के अंतराल पर आए। ताइवान में तब रात के 2:26 और 2:32 बजे थे। मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र पूर्वी काउंटी हुलिएन में धरती से 5.5 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के कारण हुलिएन में दो इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इनमें एक बिल्डिंग ढह गई, तो दूसरी सडक़ की तरफ झुक गई। जापान, चीन और फिलिपींस में भी हल्के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है।

पिता-पुत्र के बीच खींचतान, शीर्ष अदालत ने सौंपा मामला सिविल कोर्ट को
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम, ट्रंप ने हमलों को रोकने की बात कही
व्हाट्सऐप स्कैम अलर्ट: फर्जी लिंक से बैंक खाते खाली, लोगों को लगाया बड़ा चूना
PM मोदी बोले: पश्चिम एशिया के हालात पर मिलकर ही कर सकते हैं मुकाबला
टीबी के लक्षण और सावधानियां, खांसी पर न करें लापरवाही
Bhopal में RGPV कैंटीन का मामला गरमाया, जांच कमेटी गठित
साजिश के तहत जलाया कार, पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारने की ठानी
महू में बवाल: डॉक्टर पर आरोप के बाद आरोपी के घर में तोड़फोड़, तीन लोग पकड़े गए
IPL में केएल राहुल की बैटिंग पोजिशन तय, कोच का बड़ा बयान