मोटे‑पतले दोनों के लिए वरदान है चावल का मांड, आयुर्वेद में बताया गया है चमत्कारी
कुछ लोग मोटापे से परेशान हैं तो कुछ वजन न बढ़ने की वजह से चिंता में रहते हैं। इसके साथ ही आजकल किडनी की बीमारी भी बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से पेशाब में ज्यादा झाग बनना, खून साफ न होना, खुजली रहना, गुर्दे में दर्द रहता है। लेकिन अगर आपको इन तीनों समस्याओं का इलाज एक ही उपाय से मिल जाए तो कैसा रहेगा? जी हां आयुर्वेद में एक ऐसा नुस्खा बताया गया है, जो पतले को मोटा कर देगा, मोटे का वजन कम कर देगा और किडनी का फंक्शन बढ़ा देगा। हेल्थ एक्सपर्ट तंमय गोस्वामी ने अपने पोस्ट के कमेंट में बताया है कि इसका जिक्र चरक संहिता में किया गया है।
इन फायदों के लिए आपको चावल के मांड का सेवन करना है। लेकिन इसका एक सही तरीका है। इसमें 8 चीजों को मिलाकर खाना होता है, तभी यह फायदा करता है। यह आयुर्वेद का एक चमत्कारी नुस्खा है जो कई सारे फायदे देता है।
8 चीज से बनता है अष्टगुण मंड
इस आयुर्वेदिक नुस्खे का नाम अष्टगुण मंड है। इसे बनाने के लिए 8 चीजों का इस्तेमाल किया जाता है और उनके फायदे इसके अंदर आ जाते हैं। यह शक्तिवर्धक है और आपके गुर्दे को साफ रखने में मदद करता है। इसे एनीमिया से राहत देने वाला भी माना जाता है।
ताकत बढ़ाने का उपाय
एक्सपर्ट तंमय गोस्वामी कहते हैं कि भोजन शक्ति देता है और भोजन ही बीमारी भी देता है। यदि आपको ये पता लग जाए कि क्या खाने से अंदर की पावर बढ़ जाती है तो काफी समस्या हल हो जाए। लोग कहते हैं नॉन वेज यानी मीट-मछली खाने से ताकत बढ़ती है ना, लेकिन आयुर्वेद कहता है अष्टगुण मंड से पावर बढ़ती है।
अष्टगुण मंड के फायदे
एक्सपर्ट का दावा है कि आदमी कितना भी कमजोर हो या उसे भूख ना लगती हो, उसे यह नुस्खा पिलाने के बाद भूख बढ़ने लगेगी, प्राण बढ़ जाएंगे, रक्त बढ़ेगा और किडनी की समस्या के लिए सर्वोत्तम उपायों में से एक है।
चावल का मांड का नुस्खा
- सबसे पहले उबले हुए चावल का 200ml पानी यानी मांड लें।
- इसमें पकी हुई दाल को मिला दें।
- अब इसके अंदर आधा चम्मच धनिया पाउडर डालें।
- इसके बाद चौथाई चम्मच त्रिकटु पाउडर डालें।
- फिर चौथाई चम्मच समुद्री नमक और चौथाई चम्मच सेंधा नमक मिलाएं।
- गर्म सरसों के तेल में हींग का छौंक डालकर तड़का लगा दें।
- दो नमक का इस्तेमाल
इस नुस्खे में समुद्री नमक और सेंधा नमक मिलाया जाता है। एक्सपर्ट के मुताबिक समुद्री नमक जहां आयोडीन की कमी पूरी करता है, वहीं सेंधा नमक ढेर सारे मिनरल देता है। यह नमक का एक संतुलित उपयोग है।
चावल का मांड कैसे बनाएं?
नाश्ते में करें सेवन
रोज सुबह ब्रेकफास्ट में इसका सेवन करने से इंस्टेंट पावर आएगी। प्राण बढ़ जाएंगे। यदि कोई दुबला है तो मोटा हो जाएगा। जो मोटा है, उसका एक्सट्रा फैट कटकर ठीक हो जाएगा। मोटे को पतला भी करेगा और पतले को मोटा भी करेगा। नॉन वेज की जरूरत नहीं है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
E-हाजिरी के विरोध में उतरे आउटसोर्स कर्मचारी, 7 दिन का अल्टीमेटम
'सिर्फ एक फर्क है'... अश्विन ने मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को लेकर खोला राज
शिक्षा मंत्री पर उठे सवालों के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज, दोपहर 3:30 बजे होगी चर्चा
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा सक्रिय, पटना में नितिन नवीन ने संभाला मोर्चा
NEET विवाद पर बिहार बंद: पटना से सीवान तक प्रदर्शन, कई जगह यातायात प्रभावित
Renewable Energy पर बड़ा दांव, 30 जुलाई से खुलेगा Juniper Green Energy का IPO
भीषण विस्फोट के बाद मचा कोहराम, पटाखा फैक्टरी हादसे के पीछे क्या है वजह?
टंट्या भील चौराहे पर आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन की पैनी निगाह