बेंच पर बैठा वो खिलाड़ी जो कभी बना था इंग्लैंड का सबसे बड़ा दुश्मन
नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में 23 जुलाई से शुरू होने वाला है। इंग्लैंड इस सीरीज में 2-1 से आगे है। अगर भारत को इस सीरीज में बना रहना है तो उनको हर हाल में मैनचेस्टर टेस्ट में जीत दर्ज करनी होगी या कम से कम उसे ड्रॉ कराना होगा। लेकिन, हम आज करने वाले हैं उस भारतीय खिलाड़ी की जिसको शायद इस इंग्लैंड के पूरे दौरे पर एक भी मौका न मिले। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ध्रुव जुरेल हैं। जुरेल एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिनकी जगह ऋषभ पंत खेल रहे हैं। पंत अच्छी फॉर्म में हैं और वह उपकप्तान भी हैं। उनका टीम से बाहर होना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। जुरेल सिर्फ बतौर बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं। लेकिन, टीम मैनेजमेंट उनसे ऊपर साई सुदर्शन या अभिमन्यू ईश्वरन को मौका दे सकता है।
इंग्लैंड के खिलाफ शानदार है जुरेल का प्रदर्शन
ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक कुल 3 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में उन्होंने 63.33 की औसत से 190 रन बनाए हैं। जुरेल ने एक फिफ्टी भी इंग्लैंड के खिलाफ लगाई है। उनका हाईएस्ट स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ 90 रन है। इंडिया ए के लिए खेलते हुए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ जुरेल ने 3 अर्धशतक ठोके थे।
जुरेल का इंटरनेशनल करियर
24 साल के ध्रुव जुरेल ने अब तक भारत के लिए 4 टेस्ट और 4 ही टी20 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 4 टेस्ट में 202 रन हैं जबकि टी20 में उन्होंने सिर्फ 6 रन ही बनाए हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
E-हाजिरी के विरोध में उतरे आउटसोर्स कर्मचारी, 7 दिन का अल्टीमेटम
'सिर्फ एक फर्क है'... अश्विन ने मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को लेकर खोला राज
शिक्षा मंत्री पर उठे सवालों के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज, दोपहर 3:30 बजे होगी चर्चा
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा सक्रिय, पटना में नितिन नवीन ने संभाला मोर्चा
NEET विवाद पर बिहार बंद: पटना से सीवान तक प्रदर्शन, कई जगह यातायात प्रभावित
Renewable Energy पर बड़ा दांव, 30 जुलाई से खुलेगा Juniper Green Energy का IPO
भीषण विस्फोट के बाद मचा कोहराम, पटाखा फैक्टरी हादसे के पीछे क्या है वजह?
टंट्या भील चौराहे पर आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन की पैनी निगाह