36 घंटे में 3 विमानों ने लिया यू-टर्न
नई दिल्ली। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI171, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर उड़ान भरने के कुछ मिनटों में क्रैश हो गई। इस विमान हादसे में 241 यात्रियों समेत 279 लोगों की मौत हो गई। हालांकि प्लेन क्रैश के कुछ ही दिनों बाद लगातार कई विमानों में तकनीकी खराबी देखने को मिली है।
पिछले 36 घंटे में 5 विमानों को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। इनमें से 3 विमान उड़ान भरने के फौरन बाद रनवे पर वापस लौट आए, तो एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। वहीं, अहमदाबाद जाने वाली एक फ्लाइट रद कर दी गई।
1. ब्रिटिश फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग
केरल के तिरुवनंतपुरम में ब्रिटिश लड़ाकू विमान F-35 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इसके पीछे की वजह विमान में ईंधन की कमी बताया गया था। रविवार की सुबह लगभग 9:20 बजे विमान ने ATC से संपर्क करते हुए इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी, जहां ईंधन भरने के बाद विमान ने फिर से उड़ान भरी।
2. बम की धमकी से जर्मनी लौटा विमान
जर्मनी के फ्रैंकफुट से हैदराबाद आ रहे लुफ्थांसा के विमान LH752 को भी बम की धमकी के बाद यू-टर्न लेना पड़ा। रविवार की दोपहर 2:14 (भारत में शाम के 5:44 बजे) विमान ने फ्रैंकफुट से उड़ान भरी और तभी फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली, जिसके कारण फ्लाइट को फिर से फ्रैंकफुट हवाई अड्डे की तरफ मोड़ दिया गया। कई घंटों की चेकिंग के बाद विमान हैदराबाद के लिए रवाना हुआ।
3. हांगकांग में 1 घंटे बाद वापस लौटा विमान
बीते दिन एअर इंडिया की फ्लाइट AI315, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान ने हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। हालांकि 22,000 फीट की ऊंचाई पर जाकर इंजन में तकनीकी खराबी के कारण विमान नीचे गिरने लगा। ऐसे में पायलट ने आगे जाने से मना कर दिया और लगभग 1 घंटे के भीतर विमान को वापस हांगकांग एअरपोर्ट पर लैंड करवाया गया।
4. रांची के लिए उड़ा विमान दिल्ली लौटा
बीते दिन ही दिल्ली एअरपोर्ट से एअर इंडिया की एक फ्लाइट ने रांची के लिए उड़ना भरी थी। हालांकि, विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण विमान को दोबारा दिल्ली एअरपोर्ट पर लैंड करवाया गया।
5. अहमदाबाद की फ्लाइट कैंसिल हुई
बीते दिन अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट को अचानक रद कर दिया गया। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार यह विमान शाम 06:35 बजे उड़ान भरने वाला था, जिसे सुबह 7:55 बजे अहमदाबाद पहुंचना था। हालांकि ऑपरेशनल कारणों से फ्लाइट रद कर दी गई।
बेशक इनमें से किसी भी फ्लाइट के साथ कोई घटना नहीं घटी। हालांकि उड़ान भरने के बाद विमानों की वापसी और विमानों में तेजी से होने वाली तकनीकी खराबी हवाई सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।

समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद
वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर की पहली फिफ्टी किसे डेडिकेट की? जानिए पूरी कहानी
गुवाहाटी में मानसून का कहर, जलभराव से लोगों की बढ़ी चिंता
EPFO ने शुरू किया ब्याज का भुगतान, आपके खाते में आया पैसा या नहीं ऐसे करें पता