दिल्ली शराब मामले में केजरीवाल समेत अब तक गिरफ्तार किए गए 16 लोग
नई दिल्ली । दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मामले में केजरीवाल से पहले दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी के रूप में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दिल्ली शराब घोटाला में गिरफ्तारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। केजरीवाल से पहले इस मामले में दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी जेल में हैं। नवंबर 2021 में दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने नई आबकारी नीति का ऐलान किया। इस नीति के जरिए राजधानी में 32 जोन बनाए गए और हर जोन में 27 दुकानें खोले जाने की योजना थी। इस नीति के जरिए पूरी दिल्ली में 849 शराब की दुकानें खोली जानी थीं। साथ ही सभी सरकारी ठेकों को बंद कर इन दुकानों को प्राइवेट कर दिया गया। इसके पीछे सरकार का कहना था कि दिल्ली सरकार को 3500 करोड़ रुपए से अधिक का फायदा होगा। लेकिन इस नीति का विरोध भी शुरू हो गया। जुलाई 2022 में दिल्ली के मुख्य सचिव ने इस नई नीति के खिलाफ अनियमितता की जानकारी दी। फिर दिल्ली के उपराज्यपाल ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सीबीआई जांच की मांग कर डाली। जांच एजेंसियों की ओर से की जा रही जांच में गिरफ्तारी का सिलसिला सितंबर 2022 से ही शुरू हो गया। सीबीआई ने सितंबर 2022 में आम आदमी पार्टी के संचार प्रमुख और शराब नीति के विजय नायर को गिरफ्तार किया। नायर केजरीवाल के बेहद करीबी बताए जाते हैं। वह एक इवेंट मैनेडमेंट कंपनी के सीईओ भी रहे हैं। इसके बाद हैदराबाद के कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली की गिरफ्तारी हुई। 18 महीनों से हिरासत में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों उन्हें 5 हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी है, साथ में उन्हें ईडी अधिकारियों के साथ संपर्क में बने रहने का निर्देश दिया है। इसके बाद में शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वह देश के बड़े कारोबारियों में गिने जाते हैं। वह इंडो स्पिरिट कंपनी के डीजी है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले पिछले दिनों ईडी ने तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को गिरफ्तार कर लिया था। वह 23 मार्च तक कस्टडी में हैं। साल 2023 में गिरफ्तार किए गए गौतम मल्होत्रा गौतम वाइन्स के मालिक हैं। राघव मंगुटा भी मंगुटा एग्रो फॉर्म के मालिक हैं। पिछले साल दिल्ली शराब घोटाले मामले में सबसे बड़ी गिरफ्तारी मनीष सिसोदिया के रूप में हुई थी तब वह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री थे, लेकिन गिरफ्तारी के बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसी साल आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दिनेश अरोड़ा को संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और विजय नायर का बेहद करीबी माना जाता है। बताया जाता है कि दिनेश अरोड़ा शराब नीति घोटाले में मिडिलमैन रहे हैं। बाद में सरथ चंद्रा सरकारी गवाह बन गए।
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
‘रील बनाते समय गई जान’… पति का दावा, परिवार ने जताई साजिश की आशंका
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य के खिलाफ अपशब्दों पर अखिलेश यादव का तीखा बयान
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?