दिल्ली से माता वैष्णो देवी तक चलेगी तीन स्पेशल ट्रेन
नई दिल्ली । रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली से वैष्णो देवी कटरा के लिए तीन स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। तीनों ट्रेनों का सोनीपत में ठहराव दिए जाने से उत्तर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर की तरफ जाने यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही सोनीपत से पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला जाने वाली बहनों को बसों की भीड़ से राहत मिलेगी और कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगी। तीनों ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी कोच लगाए जाएंगे। सोनीपत के अलावा हरियाणा के पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में ठहराव होगा, जबकि पंजाब में ढंडारी कलां, जलंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी, शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशनों पर रूकेगी। दरअसल रक्षा बंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं और बच्चों का किराया नहीं लगता। ऐसे में रोडवेज में भीड़ बढ़ जाती है और महिलाओं को चढ़ने तक का रास्ता नहीं मिलता। ऐसे में ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ जाती है। स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों को भीड़ से निजात मिलेगी और कन्फर्म सीट मिल सकेगी। गाड़ी संख्या 04087 बुधवार एवं शुक्रवार को नई दिल्ली से रात को 11 बजकर 45 मिनट पर चलेगी, जो आधी रात 12 बजकर 28 मिनट पर सोनीपत और रात को नौ बजकर 20 मिनट पर कटरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04088 वीरवार व शनिवार को सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर कटरा से चलेगी, जो अगले दिन सुबह सात बजकर 50 मिनट पर सोनीपत और नौ बजकर 30 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04085 नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष नई दिल्ली से 17 अगस्त को रात 11:45 बजे चलेगी। सोनीपत पहुंचने का समय रात 12 बजकर 28 मिनट होगा। जो अगले दिन सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर वैष्णो देवी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04086 18 अगस्त को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से शाम 6:10 बजे रवाना होगी। सोनीपत में यह ट्रेन अगले दिन सुबह पांच बजकर छह मिनट और नई दिल्ली सुबह छह बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी।
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद