औद्योगिक मांग और वैश्विक तनाव ने बढ़ाई चांदी की चमक, भाव ₹1.08 लाख के पार, निवेशक मालामाल
चांदी की चमक में लगातार निखार आ रहा है. सोमवार को चांदी का भाव रिकॉर्ड 1,08,100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. इसके साथ ही MCX पर फ्यूचर सिल्वर का भाव भी ऑल टाइम हाई पर 1.06 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गया. विशेषज्ञों का मानना है चांदी की कीमत में आ रहे उछाल के पीछे वैश्विक स्तर पर जारी राजनीतिक तनाव के साथ ही चांदी की बढ़ती औद्योगिक मांग भी है. चांदी को लेकर पिछले कुछ दिनो में ऐसे अनुमान भी आए हैं, जो बताते हैं कि चांदी की कीमत 1.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है.
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक चांदी की कीमत में सोमवार को 1000 रुपये का जोरदार उछाल देखने को मिला है. सराफा एसोसिएशन ने बताया कि शुक्रवार को चांदी का भाव 3,000 रुपये की तेजी के साथ 1,07,100 रुपये प्रति किलो पहुंच गया. इसके बाद शनिवार का चांदी का भाव 1,07,100 पर सपाट रहा. वहीं, सोमवार को 1,000 रुपये के उछाल के साथ 1,08,100 रुपये प्रति किलो पहुंच गया.
क्यों बढ़ रहा चांदी का भाव?
कारोबारियों का कहना है कि मजबूत निवेशक मांग प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की कमजोरी, वैश्विक राजनीतिक तनाव बढ़ने के साथ ही ईवी और सोलर सेक्टर में बढ़ती मांग की वजह से चांदी की कीमतों में उछाल आया है.
सोने के भाव का क्या हुआ?
चांदी के विपरीत सोने के दाम में सोमवार को हल्की गिरावट देखने को मिली. 99.9 फीसदी प्योरिटी गोल्ड की कीमत 280 रुपये कमी के साथ 97,780 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. इससे पहले शनिवार को सोने का भाव 1,630 रुपये टूटकर 98,060 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था.
क्या है एक्सपर्ट की राय?
HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी का कहना है कि सोमवार को सोना अपने दायरे के निचले स्तर पर स्थिर रहा. खासतौर पर अमेरिका और चीन के बीच जारी टैरिफ वार्ता ने इक्विटी मार्कट और उद्योगों में उम्मीद जगाई है. वहीं, मेहता इक्विटीज में कमोडिटीज के वाइस प्रेसिडेंट राहुल कलंत्री ने कहा कि चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी आई और वैश्विक स्तर पर यह 13 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. वहीं, घरेलू बाजार में यह ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है.

मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस