स्वच्छ करेली, सुंदर करेली” की ओर अग्रसर नगर पालिका
चहुंमुखी विकास की पहचान बनी करेली
www.sadhnaexpress.com करेली। नगर पालिका परिषद करेली की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार के कुशल नेतृत्व एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीकांत पाटर के निर्देशन में नगर के सर्वांगीण विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं।
इसी क्रम में अंबेडकर वार्ड एवं महेंद्र वार्ड में लाखों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया गया।
अंबेडकर वार्ड में सीसी रोड व अंबेडकर भवन विकास कार्य
अंबेडकर वार्ड में लक्ष्मी प्रसाद झारिया के मकान से मोहनलाल मेहरा तक सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
साथ ही अंबेडकर भवन परिसर में पेवर ब्लॉक, टीन शेड, चबूतरा एवं अन्य निर्माण कार्य भी प्रारंभ किए गए हैं। इन कार्यों पर कुल ₹32 लाख 23 हजार की राशि व्यय की जाएगी।
महेंद्र वार्ड में पेवर ब्लॉक व नाली मरम्मत कार्य
महेंद्र वार्ड में प्रज्ञा साड़ी सेंटर से पुष्पेंद्र सोनी तक सीसी रोड निर्माण तथा प्रज्ञा गारमेंट से चंद्रप्रकाश नेमा के मकान होते हुए पुष्पेंद्र सोनी तक नाली कवर करने का कार्य शुरू हुआ है।
इन कार्यों की अनुमानित लागत ₹8 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की रही उपस्थिति
भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीकांत पाटर, पार्षदगण श्रीमती प्रिया भसीन, श्रीमती संगीता शर्मा , श्रीमती प्रीति रघुवंशी, श्रीमती सरला झरिया,संजय जैन, पुरूषोतम चौरसिया, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र स्वामी,महामंत्री कृपाल सिंह सोहेल, अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप सिंह ममार,रमेश कोचर,कैलाश रघुवंशी,अरुण झरिया,दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी, वरिष्ठजन एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनसहयोग से मिलेगा विकास को बल
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में जनसहयोग से जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
नागरिकों की सहभागिता से ही नगर को अधिक स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाया जा सकेगा।
नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि आने वाले समय में अन्य वार्डों में भी विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी, जिससे करेली नगर को एक आदर्श नगर के रूप में स्थापित किया जा सके।


नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें
दलीप ट्रॉफी 2026 पर ईस्ट जोन का कब्जा, पहली पारी की बढ़त से बना चैंपियन
पुलिस हिरासत में युवक की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन
उज्जैन के खड़े हनुमान जी का रहस्य! हजारों प्रतिमाओं का अध्ययन कर चुके पुरातत्वविद भी हुए हैरान
सक्ती में 122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, शिवराज सिंह चौहान और सीएम साय करेंगे शुभारंभ