सपा-रालोद फॉर्मूले की भाजपा में एंट्री? सीटों के बंटवारे पर चल रही चर्चा
मेरठ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी बिसात बिछने लगी है। पश्चिमी यूपी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के बीच सीट बंटवारे के लिए एक नए समीकरण पर विचार चल रहा है। रणनीतिक गलियारों में चर्चा है कि गठबंधन धर्म निभाने और जिताऊ प्रत्याशियों को मैदान में उतारने के लिए दोनों दल 'सपा-रालोद' के पुराने फॉर्मूले का इस्तेमाल कर सकते हैं।
'सिंबल रालोद का, चेहरा भाजपा का' फॉर्मूला
इस नए सियासी समीकरण के तहत जिन सीटों पर रालोद की दावेदारी है, लेकिन भाजपा के पास वहां मजबूत और जिताऊ प्रत्याशी मौजूद हैं, वहां उम्मीदवार तो भाजपा का होगा लेकिन वह चुनाव मैदान में रालोद के 'हैंडपंप' निशान पर उतरेगा। जाट बाहुल्य क्षेत्रों में भाजपा विधायकों का टिकट कटने से रोकने और दोनों दलों का दबदबा कायम रखने के लिए इस 'सिंबल ट्रांसफर' रणनीति को मुफीद माना जा रहा है।
2022 का 'सपा-रालोद' मॉडल फिर चर्चा में
साल 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और रालोद गठबंधन के दौरान यह प्रयोग काफी सफल रहा था। उस समय सिवालखास सीट से गुलाम मोहम्मद, पुरकाजी से अनिल कुमार और मीरापुर से चंदन चौहान जैसे सपा नेताओं ने रालोद के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा का रुख किया था। हाल ही में मीरापुर उपचुनाव में भी भाजपा नेता मिथिलेश पाल ने रालोद के चुनाव चिह्न पर ही जीत दर्ज की थी।
दोनों खेमों के नेताओं में बढ़ी हलचल
सीटों की अदला-बदली और सिंबल बदलाव की भनक लगते ही पश्चिमी यूपी के नेताओं में बेचैनी शुरू हो गई है। भाजपा के कई संभावित प्रत्याशी और वर्तमान विधायक जयंत चौधरी के संपर्क में हैं, ताकि अपनी सीट रालोद के खाते में जाने की स्थिति में वे हैंडपंप के साथ चुनावी ताल ठोक सकें। वहीं, रालोद के कुछ कद्दावर नेता भी भाजपा के प्रांतीय और राष्ट्रीय नेतृत्व से तालमेल बनाने में जुट गए हैं।

सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
मणिपुर में शांति अभियान को मिली सफलता, प्रतिबंधित संगठन KCP के 46 सदस्य सरेंडर
डॉ. मोहन सरकार की बड़ी उपलब्धि, UCC विधेयक पारित; क्या अब आसान होगा आम लोगों का जीवन?
Vedanta ऑयल एंड गैस विवाद में नया मोड़, DGH ने मांगा भारी जुर्माना
देश में UCC लागू करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हुआ मध्य प्रदेश, विधानसभा से बिल पास
राहुल गांधी का बड़ा विरोध प्रदर्शन, पीएम आवास के बाहर रातभर धरने का ऐलान
कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी के साथ सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध
जेल से बाहर आते ही बनाई गैंगस्टर स्टाइल रील, रीवा पुलिस ने दबोचकर उतारा 'बॉस' का भूत