जुए के अड्डे पर पुलिस का एक्शन, घेराबंदी में 5 युवक दबोचे; 4 की तलाश जारी
जबलपुर। जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित बदनपुर पहाड़ी पर चल रहे जुआफड़ पर पुलिस ने घेराबंदी कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की अचानक दबिश से वहां हड़कंप मच गया। जुआरी पहाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उन्हें पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 25,260 रुपये की नकदी बरामद की है।
पुलिस ने पांच जुआरियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बदनपुर पहाड़ी पर काफी समय से जुए का अवैध खेल चल रहा था। बीती रात पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि, पुलिस टीम ने मौके से पांच आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में मोनू प्रजापति, श्याम प्रजापति, मोनू उर्फ लक्ष्मी सिंह लोधी, राहुल मनोहरे और मूर्ति केवट शामिल हैं। इस सराहनीय कार्रवाई में उप निरीक्षक संजय गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक रामकरन मिश्रा, प्रधान आरक्षक ज्ञानेन्द्र पाठक, प्रदीप दुबे, हेमंत पटेल और आरक्षक भगवान सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मुख्य संचालक अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर
पुलिस की दबिश के दौरान राज बिठ्ठल, संदीप पटेल और अन्नू रैकवार सहित दो अन्य आरोपी पहाड़ी से कूदकर भागने में सफल रहे। पूछताछ के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि इस पूरे जुआफड़ का संचालन अज्जू चक्रवर्ती और रोहित सेन द्वारा किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस इन दोनों मुख्य संचालकों और फरार आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामने रची गई साजिश, इमरजेंसी ब्रेक से बचा हादसा
गुजरात में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का कहर, 10 लोगों की मौत, कई घायल
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी को घेरा
निशातपुरा स्टेशन का सपना हुआ साकार, तीन ट्रेनों के संचालन से होगी शुरुआत
उपद्रवियों पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, CJP प्रदर्शन मामले में 9 FIR दर्ज
विवाद बढ़ने पर बृज भूषण की सफाई, बोले- आहत भावनाओं के लिए क्षमाप्रार्थी हूं
मध्य प्रदेश में इमरजेंसी रिस्पॉन्स कानून पास, समय पर मदद पहुंचाने की कानूनी गारंटी
छात्र आंदोलन से संसद तक गूंजा विवाद, CJP प्रदर्शन ने बढ़ाई सियासी हलचल
बादल छाए रहेंगे, कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश संभव
टंट्याभील चौराहे पर छात्रों का महाजुटान, NEET पेपर लीक के विरोध में लगातार प्रदर्शन