जबलपुर| जबलपुर संभाग सह प्रभारी एवं नरसिंहपुर जिला प्रमुख पं नीलू तिवारी ने बयान जारी करते हुए कहा कि शिवसेना–युवासेना मध्यप्रदेश के राज्य प्रमुख अनुराग सोनार जी तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं जबलपुर संभाग प्रभारी आशीष नेमा जी के मार्गदर्शन में जबलपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में शिवसेना–युवासेना का संगठन विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि श्रद्धेय हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे जी के हिंदुत्व के विचारों एवं शिवसेना के प्रमुख नेता माननीय एकनाथ शिंदे जी के जनहित, राष्ट्रहित और विकासोन्मुख कार्यों को जबलपुर संभाग के प्रत्येक जिले, नगर एवं ग्राम तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा।

पं नीलू तिवारी ने कहा कि युवासेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पूर्वेश सरनाईक जी युवाओं के प्रति अत्यंत सक्रिय एवं कर्मशील नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में युवासेना देशभर में युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए सामाजिक, जनहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है। उनके मार्गदर्शन से युवाओं में नई ऊर्जा, विश्वास और संगठन के प्रति समर्पण की भावना का संचार हो रहा है।

उन्होंने सभी शिवसैनिकों एवं युवाओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा, "मैं आप सभी के सुख-दुख में सदैव आपके साथ खड़ा हूँ। आइए, हम सभी मिलकर शिवसेना–युवासेना की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएँ और संगठन को प्रत्येक जिले एवं प्रत्येक बूथ तक सशक्त बनाएं।"