आज विधानसभा में तीखी बहस की तैयारी, इन सवालों का जवाब देंगे तीन मंत्री
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है और सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित जनहित के मुद्दों पर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ ही मंत्री लखन देवांगन और गजेंद्र यादव सदन में सदस्यों द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब देंगे।
मुख्यमंत्री का आभार और विपक्ष की रणनीति
सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रयासों और प्राप्त सफलताओं के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। वहीं, विपक्ष की ओर से सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की अनुमति मांगी जाएगी। इसके अतिरिक्त वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन के पटल पर विभिन्न महत्वपूर्ण आधिकारिक दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे।
विपक्ष के तीखे सवाल और ध्यानाकर्षण
मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहेगा। साथ ही, जांजगीर-चांपा जिले में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि के वितरण में हुई कथित गड़बड़ियों का मामला भी जोर-शोर से उठेगा। इस दौरान विधायक सुशांत शुक्ला, भावना बोहरा और रोहित साहू अपनी याचिकाएं सदन में रखेंगे। मंत्री ओपी चौधरी और टंक राम वर्मा द्वारा शासकीय विधायी कार्य संपन्न किए जाएंगे, जबकि वित्त मंत्री प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम से जुड़े संकल्प भी सदन में पेश करेंगे।
पहले दिन की गहमागहमी का असर
विधानसभा सत्र के पहले दिन की शुरुआत दिवंगत पंडवानी गायिका पद्मविभूषण डॉ. तीजनबाई को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई थी। इसके तुरंत बाद राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। भारी नारेबाजी के चलते विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सदन की कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया था। अब दूसरे दिन सदन में नक्सलवाद, अविश्वास प्रस्ताव और अन्य स्थानीय समस्याओं पर तीखी बहस होने के आसार हैं।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद