पूर्व अमीर शेख के निधन पर भारत का सम्मान, आज आधा झुकेगा तिरंगा
नई दिल्ली: कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर भारत सरकार ने गहरे सम्मान और संवेदना प्रकट करते हुए एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इसके तहत देश की राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन, ऐतिहासिक संसद भवन और संविधान सदन (पुराना संसद भवन) सहित सभी प्रमुख सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आधा झुका रहा। देश के प्रशासनिक गलियारे नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक, कृषि भवन, रेल भवन, वायु सेना भवन और सेवा तीर्थ कॉम्प्लेक्स जैसी महत्वपूर्ण इमारतों पर भी दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए ध्वज को आधा झुकाया गया। ज्ञात हो कि 'फादर अमीर' के नाम से लोकप्रिय शेख हमद का 12 जुलाई को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था, जिसके बाद कतर सरकार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की।
सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम रद्द, किरेन रिजिजू जाएंगे कतर
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, सोमवार को राष्ट्रीय शोक के दौरान देश की उन सभी इमारतों पर राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है। इसके साथ ही, इस दिन सरकार की ओर से आयोजित होने वाले सभी आधिकारिक मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पूरी तरह से स्थगित कर दिया गया है। भारत सरकार की ओर से कतर के शाही परिवार और वहां की जनता के प्रति इस दुख की घड़ी में एकजुटता और संवेदना व्यक्त करने के लिए केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू कतर का दौरा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजनरी लीडर को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक भावुक पोस्ट साझा कर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी को एक दूरदर्शी स्टेट्समैन और भारत का सच्चा मित्र बताया। उन्होंने फरवरी 2024 में कतर यात्रा के दौरान शेख हमद से हुई अपनी मुलाकात को याद करते हुए कहा कि उनके जाने से गहरा दुख हुआ है। प्रधानमंत्री ने कतर के वर्तमान अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, शाही परिवार और कतर के नागरिकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
आधुनिक कतर के निर्माता थे शेख हमद
वर्ष 1995 में कतर की कमान संभालने वाले शेख हमद ने अपने 18 साल के ऐतिहासिक कार्यकाल में देश की सूरत बदल दी। उन्होंने कतर को दुनिया के सबसे अमीर और आधुनिक देशों की कतार में ला खड़ा किया। उनके व्यापक आर्थिक सुधारों और विशेष रूप से लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) क्षेत्र में किए गए विशाल निवेश ने कतर को वैश्विक ऊर्जा बाजार का सबसे बड़ा खिलाड़ी बना दिया। बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे के विकास, दोहा के आधुनिक शहरीकरण और बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के दम पर उन्होंने कतर की वैश्विक साख को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। वर्ष 2013 में उन्होंने नई पीढ़ी को अवसर देने के उद्देश्य से स्वेच्छा से पद छोड़ते हुए सत्ता की बागडोर अपने बेटे शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सौंप दी थी।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह