रायपुर कर्चुलियान (रीवा)। तहसील रायपुर कर्चुलियान अंतर्गत गायत्री प्रज्ञापीठ, बेलहाई में 9 जुलाई 2026 को पांच गर्भवती महिलाओं का पुंसवन संस्कार (गोद भराई) श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। संस्कार का संचालन सिद्ध मुनि मिश्रा, सविता मिश्रा एवं सुनीता द्विवेदी द्वारा किया गया।
संस्कार में शामिल होने वाली महिलाओं में श्रीमती वंदना (प्राची) त्रिपाठी, पति शिवम त्रिपाठी; श्रीमती नेहा सिंह, पति अजय सिंह; श्रीमती सीमा साहू, पति अजय साहू; श्रीमती क्रांति प्रजापति, पति महेश प्रजापति तथा श्रीमती ज्योति रावत, पति सुनील रावत शामिल रहीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री प्रज्ञापीठ बेलहाई के व्यवस्थापक धर्मराज सिंह, धीरेंद्र सिंह एवं साधना सिंह का विशेष योगदान रहा। वहीं, महिलाओं को कार्यक्रम में सम्मिलित कराने में शिवम त्रिपाठी एवं अजय सिंह की भूमिका भी सराहनीय रही।
इस अवसर पर सौम्या, शुभम त्रिपाठी, हीरा देवी सिंह, वर्षा सिंह, कृष्णपाल सिंह, ठाकुरदीन साहू, शिवम सेन, श्रीराम सिंह, आयुष सिंह, आरती सिंह, गायत्री सिंह, श्रीमती कंचन सिंह, साधना सिंह सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।