श्रीधाम नरसिंहपुर 

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद, यशोदा संभाग, गोटेगांव शाखा द्वारा परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 59वें दीक्षा दिवस के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करते हुए श्रीमती वर्षा राजीव जैन के  गोटेगांव के समीप कोरेगाँव स्थित फार्म हाउस में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष श्रीमती वर्षा राजीव जैन द्वारा 90 से अधिक प्रकार के औषधीय, फलदार, विदेशी एवं सुगंधित पौधों का रोपण किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में जैन महिला परिषद की अध्यक्ष शीतल जैन, उपाध्यक्ष आरती जैन, शालू जैन,संरक्षिका ऋचा जैन रौनक,इंदु जैन,प्रीति सराफ, सह सचिव लता जैन, सपना जैन एवं रिया जैन की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

लगाए गए पौधों में प्रमुख रूप से आर2ई2 आम, किंग ऑफ चाकापट आम, ग्रीन बनाना आम, येलो बनाना आम, अमेरिकन पामर आम, थाई कटिमून आम, ऑल टाइम थाई आम, रेड बनाना, थाई चीकू, जामुन 10-के, गंधराज नींबू, ताइवान अमरूद, एल-49 अमरूद, ड्रैगन फ्रूट, स्टार फ्रूट (कमरख), ऑल स्पाइस, तेजपत्ता, क्रिकेट बॉल चीकू तथा ग्राफ्टेड कटहल जैसी अनेक दुर्लभ एवं विशेष प्रजातियों के पौधे शामिल रहे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्याओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आचार्य श्री के दीक्षा दिवस को सेवा, प्रकृति संरक्षण और जनजागरण के माध्यम से स्मरणीय बनाना रहा।