शिवसेना युवासेना मध्यप्रदेश में आशीष नेमा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं जबलपुर संभाग प्रभारी नियुक्त
नरसिंहपुर/भोपाल। शिवसेना युवासेना मध्यप्रदेश द्वारा संगठन विस्तार और जनसंपर्क गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से नरसिंहपुर (करेली )निवासी आशीष नेमा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उन्हें शिवसेना युवासेना मध्यप्रदेश का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही संगठन के प्रभावी संचालन और विस्तार को ध्यान में रखते हुए उन्हें जबलपुर संभाग प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है।
यह नियुक्ति हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के विचारों से प्रेरित होकर तथा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना के राष्ट्रीय नेता एकनाथ शिंदे, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, युवासेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक और राष्ट्रीय सचिव किरण दादा साळी के निर्देशन में की गई है। नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि यह निर्णय मध्यप्रदेश राज्य प्रमुख अनुराग सोनार, प्रदेश संगठन प्रमुख दिनेश विश्वकर्मा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शर्मा की सहमति से लिया गया।
नियुक्ति पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि वरिष्ठ पत्रकार आशीष नेमा संगठन की नीतियों एवं बालासाहेब ठाकरे के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही उनसे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की गई है।
नियुक्ति पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संगठन के संविधान, नियमों और वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आशीष नेमा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन की मीडिया गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों को नई गति मिलेगी।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने