मोदी सरकार के 12 वर्ष: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 'विश्वास, विकास और जनकल्याण' शिविरों का शंखनाद
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में "विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" पंजीकरण शिविरों का आगाज हुआ है। सरकार की तमाम जनकल्याणकारी और हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा इन विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
सारंगढ़ के स्थानीय मंडी प्रांगण में आयोजित मुख्य शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और शिविर में प्राप्त हो रहे आवेदनों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
इस कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा सांसद प्रतिनिधि,जिला पंचायत सदस्य,कलेक्टर सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए इसे आम जनता के सशक्तिकरण का बड़ा माध्यम बताया।
एक ही छत के नीचे मिल रहीं ये प्रमुख सुविधाएं
इन विशेष पंजीकरण शिविरों में मुख्य रूप से केंद्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के लिए नए पंजीकरण, त्रुटि सुधार और आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निवारण किया जा रहा है। शिविर में मुख्य रूप से आयुष्मान भारत एवं आयुष्मान वय वंदना योजना,पीएम सूर्यघर (मुफ्त बिजली योजना),पीएम स्वनिधि एवं प्रधानमंत्री आवास योजना,जल जीवन मिशन,पीएम कौशल विकास योजना और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के स्टाल लगाए गए हैं।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नागरिकों को सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग समय और स्थान तय किए गए हैं। इसके तहत सारंगढ़ क्षेत्र के हितग्राही स्थानीय मंडी प्रांगण में आयोजित शिविर में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक पहुँचकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। इसी तरह बरमकेला और उसके आसपास के ग्रामीणों के लिए मंगल भवन में व्यवस्था की गई है, जहाँ सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पंजीकरण और त्रुटि सुधार का कार्य किया जाएगा। वहीं बिलाईगढ़ क्षेत्र के निवासियों की सुविधा को देखते हुए यहाँ के समय को थोड़ा और विस्तृत रखा गया है, जहाँ वार्ड क्रमांक 6 स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक लगातार अधिकारी मौजूद रहेंगे ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पहुँचकर शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का सीधा लाभ उठाएं।

शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा