गोली मारने से पहले की गई थी पिटाई? शरीर पर मिले चोट के निशानों ने बढ़ाए सवाल
वाराणसी| उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में सोमवार तड़के एक खौफनाक घटना सामने आई। चौक थाना इलाके के बेनियाबाग स्थित हरिजन बस्ती में राजन नाम के एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और चौक थाने की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।खून से लथपथ राजन को आनन-फानन में इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।शुरुआती जांच में हत्या की वजह कोई पुरानी रंजिश मानी जा रही है। मृतक के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की सघन जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई
मुख्यमंत्री आज निवाड़ी में देंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
ई-मोबिलिटी की ओर भोपाल का बड़ा कदम, 10 नई ई-बसें सोमवार से शुरू