प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से मजबूत हो रही खेती
रायपुर : देश के अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आज ग्रामीण भारत के लिए एक बड़ी जीवनदायिनी साबित हो रही है। इसी योजना से लाभान्वित कबीरधाम जिले के ग्राम सोनझरी निवासी किसान पोषलाल साहू ने बताया कि उन्हें वर्ष 2019 से अब तक योजना की 22 किस्तों का लाभ प्राप्त हो चुका है। उनके खाते में अब तक 44 हजार रुपए की राशि मिल चुकी है। समय-समय पर सीधे बैंक खाते में मिलने वाली सहायता राशि ने उनकी खेती-किसानी को नई मजबूती दी है।
पोषलाल साहू बताते हैं कि पहले खेती के मौसम में खाद, बीज और अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था करने में कई बार आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली राशि जरूरत के समय सहारा बन रही है। वे इस राशि का उपयोग खेती की तैयारी, कृषि सामग्री की खरीद और अन्य आवश्यक खर्चों में करते हैं, जिससे खेती का काम समय पर शुरू हो जाता है। उन्होंने बताया कि खेती के दौरान छोटी-छोटी जरूरतों के लिए तत्काल धन की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में योजना के तहत सीधे खाते में आने वाली सहायता राशि आर्थिक दबाव कम करने में मदद करती है। इससे कृषि लागत का बेहतर प्रबंधन संभव हुआ है और खेती के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ा है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में प्रदान की जाती है। हाल ही में योजना की 22वीं किस्त भी जारी की गई है। इस योजना की विशेषता यह है कि सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाती है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होती है और किसानों को समय पर लाभ प्राप्त होता है।

संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
पेपर लीक विवाद पर आज बड़ी बैठक, CJP ने इस्तीफे की मांग दोहराई
परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
निवेशकों को बड़ा झटका! स्विगी के शेयर में तेज गिरावट, ये है पूरी वजह
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी
'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन होने के पीछे क्या है सच? अफवाहों और असली वजह से उठा पर्दा
प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया