22 मौतों के मामले में फरार जय मिश्रा अदालत में हुआ पेश
पूछताछ के दौरान होटल मालिक लवकेश बजाज ने पुलिस को बताया था कि उसने होटल के संचालन की जिम्मेदारी जय मिश्रा को सौंप रखी थी। फिलहाल पुलिस होटल से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टेज बेड एंड ब्रेकफास्ट होटल में हुए भीषण अग्निकांड मामले में मुख्य आरोपी जय मिश्रा ने सोमवार को अदालत में सरेंडर कर दिया। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, जय मिश्रा होटल मालिक लवकेश बजाज का करीबी सहयोगी और अकाउंटेंट था। जांच में सामने आया है कि वह होटल के दैनिक संचालन,वित्तीय कामकाज और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाता था। वर्ष 2024 में भी होटल में सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
4 जून को हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद से जय मिश्रा फरार था। उसकी तलाश में दिल्ली पुलिस की कई टीमें उत्तर प्रदेश और बिहार में लगातार छापेमारी कर रही थीं। जांच अधिकारियों का मानना है कि होटल के प्रबंधन, लाइसेंस, वित्तीय लेन-देन और संचालन संबंधी फैसलों में जय मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में सुरक्षा नियमों की अनदेखी किस स्तर पर हुई। इस मामले में होटल के 65 वर्षीय रसोइये केशव नेगी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार,आग लगने के समय वह खाना बना रहा था। इस भीषण अग्निकांड में 16 वर्षीय एक लड़की समेत 22 लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में किर्गिस्तान, नाइजीरिया, बांग्लादेश, इराक, कांगो, मोजाम्बिक और लाइबेरिया के 12 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने