शिक्षा के मंदिर को किया शर्मसार, छात्रा से दुष्कर्म का मामला उजागर
बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक निजी स्कूल के शिक्षक ने अपनी ही 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी शिक्षक ने न सिर्फ छात्रा के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि किसी को भी इस बारे में बताने पर चाकू की नोक पर जान से मारने की खौफनाक धमकी भी दी।
इस डर के कारण पीड़िता महीनों तक गहरे मानसिक सदमे में रही। आखिरकार हिम्मत जुटाकर उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद सिरगिट्टी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
बहला-फुसलाकर जाल में फंसाया
सिरगिट्टी थाना प्रभारी अभय सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता एक निजी स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा है। उसी स्कूल में देवरीखुर्द का रहने वाला राहुल बांगरू नामक युवक शिक्षक के पद पर कार्यरत था। पढ़ाने के दौरान ही आरोपी शिक्षक की नीयत छात्रा पर बिगड़ गई। उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया और धीरे-धीरे उससे बातचीत बढ़ाने लगा।
होटल ले जाकर की दरिंदगी, गर्दन पर अड़ाया चाकू
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि यह खौफनाक वारदात बीते दिसंबर महीने की है:
-
जबरदस्ती ले गया साथ: एक दिन आरोपी शिक्षक राहुल बांगरू छात्रा को अपनी बाइक पर बैठाकर जबरदस्ती अपने साथ ले गया।
-
होटल में किया दुष्कर्म: वह उसे तोरवा क्षेत्र स्थित एक होटल में लेकर पहुंचा, जहां उसने नाबालिग की मर्जी के खिलाफ उसके साथ अनाचार किया।
-
जान से मारने की धमकी: वारदात के बाद जब डरी-सहमी छात्रा रोने लगी, तो आरोपी शिक्षक ने अपनी जेब से चाकू निकाल लिया। उसने छात्रा की गर्दन पर चाकू अड़ाकर धमकी दी कि अगर उसने किसी को भी इसके बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
इस खौफनाक धमकी से नाबालिग इतनी सहम गई कि उसने महीनों तक इस खौफ को अपने दिल में दबाए रखा।
परिजनों को बताई आपबीती, पुलिस ने भेजा जेल
इस भयावह घटना के बाद से ही 10वीं की यह छात्रा गहरे मानसिक तनाव और डिप्रेशन में जीने लगी थी। बीते कुछ दिनों में जब उसकी हिम्मत थोड़ी बंधी, तो उसने रोते हुए अपने साथ हुई इस दरिंदगी की पूरी जानकारी अपने माता-पिता को दी।
शिक्षक की इस घिनौनी करतूत को सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे बिना देर किए पीड़िता को लेकर सीधे सिरगिट्टी थाने पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। घटना की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए सिरगिट्टी पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक राहुल बांगरू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने