कुंभराज स्टेशन के समपार फाटक पर सड़क उपयोगकर्ताओं को सुरक्षा नियमों की दी गई जानकारी
भोपाल। रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में 06 जून से 12 जून 2026 तक अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस के अंतर्गत विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत मंडल के विभिन्न समपार फाटकों पर सड़क उपयोगकर्ताओं को रेल समपार पार करते समय अपनाई जाने वाली सुरक्षा सावधानियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज त्यागी के मार्गदर्शन में इंजीनियरिंग, परिचालन, सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग तथा रेलवे सुरक्षा बल द्वारा समपार फाटकों पर विशेष काउंसिलिंग एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं को सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित कर समपार सुरक्षा नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस अभियान के प्रथम दिन 06 जून 2026 को कुंभराज स्टेशन यार्ड स्थित समपार फाटक संख्या 91 बी-2 पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यातायात निरीक्षक श्री हलीम खान तथा स्टेशन प्रबंधक श्री गजवी वैरबा द्वारा सड़क उपयोगकर्ताओं को समपार सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान 50 सड़क उपयोगकर्ताओं को समपार सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा 10 सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित किए गए।
अभियान के दौरान लोगों को बंद समपार फाटक को पार न करने, रेलगाड़ी के आगमन से पूर्व दोनों ओर देखकर ही समपार पार करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि थोड़ी सी असावधानी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।
अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों एवं समपार फाटकों पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से सुरक्षा संदेशों का प्रसारण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मंडल सांस्कृतिक अकादमी के कलाकारों द्वारा चयनित समपार फाटकों पर नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी जनजागरूकता फैलायी जाएगी।
रेल प्रशासन ने सभी सड़क उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि समपार फाटकों पर निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करें, बंद फाटक को पार करने का प्रयास न करें तथा अपनी एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करें। जनसहभागिता और जागरूकता के माध्यम से ही समपार दुर्घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है।

मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस