सवारी डिब्बा कारखाना भोपाल का बड़ा काम, 94 कोचों का हुआ अनुरक्षण
भोपाल। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल रेल कारखाने में कोचों का पीरियोडिक ओवरहॉलिंग कार्य निरंतर उत्कृष्टता के साथ किया जा रहा है। मुख्य कारखाना प्रबंधक के मार्गदर्शन में अनुरक्षण डिपो ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम माह अप्रैल में 96 कोचों एवं मई माह में 94 कोचों का सफलतापूर्वक पीरियोडिक ओवर हॉलिंग (पीओएच) कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में पश्चिम मध्य रेल के सवारी डिब्बा पुर्ननिर्माण कारखाना भोपाल ने 1336 कोचों का अनुरक्षण किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों की सतत निगरानी में भोपाल कारखाना प्रबंधन ने टीम भावना और सुनियोजित कार्ययोजना के साथ यह सफलता हासिल की।
पीरियोडिक ओवर हॉलिंग के दौरान निम्नलिखित कार्य किए जाते हैं:
• कोचों की बॉडी और अंडरगियर की मरम्मत कर परिचालन में अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।
• ट्रॉली, बोगी के सभी महत्वपूर्ण पार्ट्स की मरम्मत की जाती है, जो सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
• एयर ब्रेक सिस्टम, बफर व अन्य संरचनात्मक उपकरणों की मरम्मत की जाती है ताकि यात्रियों को झटका-रहित और सुरक्षित यात्रा का अनुभव हो सके।
• व्हील और एक्सल का रखरखाव और मरम्मत कर परिचालन सुरक्षा को सुदृढ़ किया जाता है।

मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस