‘है जवानी तो इश्क होना है’ की शानदार शुरुआत, क्या ‘बंदर’ और ‘पेद्दी’ रह गईं पीछे?
मुंबई। हिंदी सिनेमा प्रेमियों के बीच अब बॉलीवुड के साथ-साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों का क्रेज भी तेजी से सिर चढ़कर बोल रहा है। हिंदी में डब होकर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ये साउथ फिल्में बॉलीवुड को कड़ी टक्कर दे रही हैं। बीते शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की 'है जवानी तो इश्क होना है', 'बंदर' और तेलुगु सिनेमा की 'पेद्दी' के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। आइए जानते हैं इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा:
'है जवानी तो इश्क होना है' की शानदार शुरुआत
वरुण धवन के अभिनय से सजी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने अपने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की है। फिल्म ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन वरुण के पिता और मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने किया है, और यह उनके निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म है। फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।
बॉबी देओल की 'बंदर' का फीका प्रदर्शन
शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' दर्शकों को खींचने में नाकाम रही और बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत काफी ठंडी रही। लीक से हटकर और एक अलग कहानी पर बनी इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर महज 50 लाख रुपये की ही कमाई की। इस फिल्म का निर्देशन लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने किया है।
दूसरे दिन भी 'पेद्दी' की ताबड़तोड़ कमाई
साउथ सुपरस्टार रामचरण की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नोट छाप रही है। फिल्म ने अपने रिलीज के दूसरे दिन 26.90 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। हालांकि, पहले दिन के मुकाबले इसके बिजनेस में थोड़ी गिरावट जरूर देखी गई है, क्योंकि फिल्म ने अपने पहले दिन 51 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की थी। पेड प्रिव्यू शोज के 18.50 करोड़ रुपये को मिलाकर फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 96.40 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म वीकेंड खत्म होने से पहले ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन की सजा पर अब अगली तारीख, कोर्ट में क्यों टला फैसला?
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय