सुअरमार बम फेंककर फरार हुआ आरोपी, CCTV फुटेज से खुलेंगे राज
जबलपुर: संस्कारधानी के हनुमानताल थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के बड़ी खेरमाई दुर्गा चौक इलाके में पुरानी दुश्मनी के चलते एक घर पर सुअरमार बम से जानलेवा हमला किया गया। वारदात के दौरान स्कूटी सवार बदमाशों ने एक के बाद एक दो बम फेंके, जिसमें से दूसरा बम घर के मुख्य दरवाजे पर जोरदार धमाके के साथ फटा। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर हनुमानताल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 5 के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
यश गुप्ता से चल रही थी दुश्मनी, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बड़ी खेरमाई दुर्गा चौक निवासी 39 वर्षीय पिंकी गुप्ता ने थाने में मामला दर्ज कराया है। पिंकी ने बताया कि उनके बेटे यश गुप्ता की सिंधी कैंप भानतलैया के रहने वाले सम्राट सोनकर नाम के युवक से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी आपसी विवाद का बदला लेने और पूरे परिवार को डराने के इरादे से सम्राट सोनकर ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर इस खतरनाक वारदात को अंजाम दिया।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई लाइव बमबाजी
पीड़िता ने बताया कि गुरुवार को जब वे घर के भीतर थीं, तभी अचानक बाहर एक जोरदार धमाका हुआ। जब वे डरकर बाहर आईं, तो दरवाजे के पास बारूद का धुआं, धागे, कागज और पत्थरों के टुकड़े बिखरे पड़े थे। उन्होंने मौके से सम्राट सोनकर को उसके साथी के साथ स्कूटी पर भागते हुए भी देखा।इसके बाद जब घर के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज चेक किए गए, तो बदमाशों की पूरी करतूत सामने आ गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि स्कूटी से आए आरोपी ने पहले एक बम फेंका जो मिसफायर (नहीं फटा) हो गया। इसके तुरंत बाद उसने दूसरा सुअरमार बम सीधे दरवाजे पर दे मारा, जिससे वहां तेज ब्लास्ट हुआ।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी
घटना की सूचना मिलते ही हनुमानताल थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल से फटे हुए बम के अवशेष और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से फरार स्कूटी सवार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन