रीवा में तैराकी का जलवा: भावेश चौधरी बने MP के सबसे तेज पुरुष तैराक, मानवी श्रीवास्तव महिला वर्ग में अव्वल
रीवा के मिहिर सेन तरणताल, सिविल लाइंस में आयोजित 54वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए मुकाबलों में इंदौर के भावेश चौधरी ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर मध्य प्रदेश के सबसे तेज पुरुष तैराक बनने का गौरव हासिल किया। वहीं जबलपुर की मानवी श्रीवास्तव महिला वर्ग की सबसे तेज तैराक बनीं।प्रतियोगिता के आयोजन सचिव आशुतोष तिवारी ने बताया कि शनिवार को कुल 26 इवेंट आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भावेश चौधरी ने 24.30 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान प्राप्त किया।
50 मीटर फ्रीस्टाइल (पुरुष वर्ग) परिणाम
🥇 स्वर्ण पदक – भावेश चौधरी (इंदौर) – 24.30 सेकंड
🥈 रजत पदक – आदित्य तिवारी – 25.10 सेकंड
🥉 कांस्य पदक – अंश अरोरा – 25.81 सेकंड
प्रतियोगिता के दौरान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, राज्यसभा सांसद एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्ण तंखा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, रीवा विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति, वेंकटेश पांडेय, परमजीत सिंह दंग तथा रीवा जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अतिथियों का स्वागत मध्य प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा एवं उच्च विंध्य तैराकी संघ के अध्यक्ष संजय तिवारी द्वारा किया गया। संजय तिवारी ने बताया कि विवेक कृष्ण तंखा का तैराकी खेल से पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि उच्च विंध्य तैराकी संघ एवं मध्य प्रदेश तैराकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 30 मई से 2 जून तक चलेगी। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से 150 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रदेश के उभरते तैराक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे खेल को नई ऊर्जा मिल रही है।

राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर