रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू
बिलासपुर|रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. बिलासपुर रेल मंडल पर फिर से निरस्त की गईं 14 ट्रेनों को बहाल कर दिया है. वहीं यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर इन ट्रेनों फिर से शुरू किया गया है. इससे कई जिलों के यात्रियों को राहत मिलेगी|
फिर से पटरी पर लौटी ये 14 ट्रेनें
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल और अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते निरस्त की गईं ट्रेनों को फिर से बहाल किया जा रहा है. पहले से निरस्त की गईं 14 ट्रेनों को फिर से बहाल किया जाएगा|
बिलासपुर और गोंदिया रूट के यात्रियों को मिलेगी राहत
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों को परिचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा. इन 14 ट्रेनों के परिचालन से रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, गेवरारोड, झारसुगुड़ा और गोंदिया के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी|
ये 14 ट्रेनें हुई बहाल
- ट्रेन संख्या 68737 (रायगढ़-बिलासपुर) मेमू – 3 से 7 अप्रैल
- ट्रेन संख्या 68738 (बिलासपुर-रायगढ़) मेमू – 3 से 7 अप्रैल
- ट्रेन संख्या 68736 (बिलासपुर-रायगढ़) मेमू – 3 से 6 अप्रैल
- ट्रेन संख्या 68735 (रायगढ़-बिलासपुर) मेमू – 4 से 7 अप्रैल
- ट्रेन संख्या 68746 (रायपुर-गेवरारोड) मेमू 3 से 6 अप्रैल
- ट्रेन संख्या 68745 (गेवरारोड-रायपुर) मेमू – 4 से 7 अप्रैल
- ट्रेन संख्या 58204 (रायपुर-कोरबा) पैसेंजर 3 से 6 अप्रैल
- ट्रेन संख्या 58203 (कोरबा-रायपुर) पैसेंजर 4 से 7 अप्रैल
- ट्रेन संख्या 68734 (बिलासपुर-गेवरारोड) मेमू 3 से 7 अप्रैल
- ट्रेन संख्या 68733 (गेवरारोड-बिलासपुर) मेमू 3 से 7 अप्रैल
- ट्रेन संख्या 68732 (बिलासपुर-कोरबा) मेमू – 3 से 7 अप्रैल
- ट्रेन संख्या 68731 (कोरबा-बिलासपुर) मेमू – 3 से 7 अप्रैल
(शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें भी हुईं बहाल)
- ट्रेन संख्या 68861 (गोंदिया-झारसुगुड़ा) मेमू – 4 से 7 अप्रैल
- ट्रेन संख्या 68862 (झारसुगुड़ा-गोंदिया) मेमू – 4 से 7 अप्रैल

राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ