बवाना में 75 सिलिंडर जब्त, किल्लत के बीच जमाखोरी उजागर
नई दिल्ली। दिल्ली में गैस की किल्लत के बीच अवैध रूप से एलपीजी सिलिंडरों के भंडारण और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। बाहरी उत्तरी जिले के बवाना इलाके में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से कुल 75 एलपीजी सिलिंडर बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब आम लोगों को एलपीजी सिलिंडर प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली पुलिस को गुरुवार को एलपीजी सिलिंडरों के अवैध भंडारण और परिवहन के संबंध में एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत बवाना में डिस्ट्रिक्ट पार्क के पास नाकाबंदी कर दी। शाम लगभग 4 बजे एक संदिग्ध गाड़ी देखी गई मुखबिर ने इशारा करते हुए पुलिस को बताया कि गाड़ी में अवैध रूप से एलपीजी सिलिंडरों का परिवहन किया जा रहा है। जिसके बाद गाड़ी को रोककर तलाशी लेने पर उसमें से 27 बरामद किए। जिनमें 13 घरेलू सिलेंडर और 14 व्यावसायिक सिलेंडर शामिल थे। इनमें से 10 घरेलू सिलेंडर और 7 कमर्शियल सिलेंडर भरे हुए पाए गए। चालक की पहचान अनिल के रूप में हुई, उससे सख्ती से पूछताछ की गई। जिसके बाद उनसे बाताया कि बवाना के पास सेक्टर-2 में स्थित दो कमरों और एक लोहे के कमरे में अतिरिक्त एलपीजी सिलिंडर रखे हैं। जिसके बाद पुलिस ने यहां से 48 सिलिंडर बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 75 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ