राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
भोपाल|भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव वल्लभ ने गुरुवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को राहुल गांधी को ट्यूशन देना चाहिए. उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने एलपीजी की कथित कमी को लेकर पार्टी के बयान का ही खंडन कर दिया था|
छिंदवाड़ा में कमलनाथ ने दिया था बयान
दरअसल कांग्रेस नेता कमलनाथ गुरूवार को छिंदवाड़ा पहुंचे थे यहां पर उन्होंने पहली देश में एलपीजी गैस और पेट्रोलियम की क्राइसिस को लेकर खुलकर बोला था. इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद नकुलनाथ भी मौजूद थे. उन्होंने प्रशासन का बचाव करते हुए कहा कि गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है. यह सिर्फ वितरण व्यवस्था में अव्यवस्था का नतीजा है, जिससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है|
मोदी सरकार के बचाव में दिया था भाषण
मोदी सरकार का बचाव करते हुए उन्होंने कहा था कि सप्लाई पर्याप्त है, लेकिन सही तरीके से वितरण नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अब कमलनाथ के इसी बयान को हथियार बनाने हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव वल्लभ राहुल गांधी पर निशाना साधा है|
राहुल गांधी को लेनी चाहिए ट्यूशन-गौरव वल्लभ
गौरव वल्लभ ने कहा “कमलनाथ को राहुल गांधी को ट्यूशन देनी चाहिए. राहुल गांधी को शाम 4 से 5 बजे के बीच कमलनाथ से, 5 से 6 बजे के बीच आनंद शर्मा से यह ट्यूशन लेनी चाहिए कि भारत की विदेश नीति कितनी मजबूत है, और 6 से 7 बजे के बीच शशि थरूर से…”
जहां एक तरफ पार्टी एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों की कथित कमी को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों पर हमला बोल रही है, वहीं दूसरी तरफ कमलनाथ ने किसी भी तरह के संकट से इनकार किया है|

राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ