रीवा जिले के गुढ विधानसभा ग्राम पूर्वा पड़रिया मोड 10 दिनों से खराब ट्रांसफार्मर, गांव में बिजली-पानी का संकट
बिजली विभाग की नाकामी उजागर, 10 दिनों से अंधेरे में गांव — जिम्मेदार बेखबर
रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान / खैरा डीसी क्षेत्र 1 बड़ी खबर आ रही है
ग्राम पंचायत पड़रिया मोड़ पूर्वा में बिजली विभाग की घोर लापरवाही ने ग्रामीणों का जीवन संकट में डाल दिया है। 63 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले 10 दिनों से खराब पड़ा है, जिसका तेल पूरी तरह गिर चुका है, लेकिन इसके बावजूद विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं।
सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि बिजली न होने से पेयजल संकट गहराता जा रहा है और ग्रामीण पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग केवल बिल वसूली में सक्रिय रहता है—जरा सी देरी होने पर कनेक्शन काट दिया जाता है, लेकिन जब जनता की मूलभूत जरूरतों की बात आती है तो विभाग पूरी तरह निष्क्रिय नजर आता है।
10 दिन बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर की मरम्मत या बदलाव को लेकर कोई पहल नहीं होना सीधे तौर पर विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक नींद से जागते हैं या ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
@MPPKVVCLJBP @mpev_official
#Rewa #MPBijli #TransformerFault
@EnergyMP @CMHelpline1076
#ElectricityProblem #MPEB

राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ