दिल्ली के तुगलकाबाद में तनाव, शोभायात्रा के बीच मस्जिद पर चढ़े युवक
नई दिल्ली : तुगलकाबाद में शोभायात्रा के दौरान मस्जिद पर भगवा झंडा लगाने के मामले में पुलिस का कहना है कि एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है.कुछ लड़कों की पहचान भी की गई है.
साउथ ईस्ट दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में आज (2 अप्रैल) दोपहर 1.30 बजे के करीब शोभा यात्रा निकालते हुए एक मस्जिद के वजू खाने के टीन शेड पर दो लड़के चढ़ गए और भगवा झंडा लहराया. कुछ ही देर में बाइक पर मौजूद बीट स्टाफ ने उन्हें देखते ही नीचे उतार लिया. इस मामले में पुलिस का कहना है कि एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है. कुछ लड़कों की पहचान भी की गई है. लेकिन अभी कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है. आगे जैसी शिकायत आती है, उस हिसाब से कार्रवाई होगी.राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान मस्जिद के पास निकल रही शोभा यात्रा के दौरान हंगामा होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई. आनन-फानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया गया.
मस्जिद के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
फिलहाल मौके पर पुलिस टीम तैनात है और स्थिति सामान्य है.मोहम्मद आसिफ ने कहा, कुछ लोग यात्रा के दौरान मस्जिद के ऊपर चढ़ गए और जय श्री राम और अन्य नारे लगाने लगे और कुछ लोग भद्दी-भद्दी गालियां भी देने लगे. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है. अभी हालात सामान्य है.मस्जिद के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल और अर्ध सैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है.''

शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
ट्रॉफी और मेडल पर चोरों की नजर, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का बंगला बना निशाना
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया