आशीष नेमा भोपाल, 

राजधानी भोपाल में जन्मी प्रिया गौर यू तो 2012 से पत्रकारिता में आयी है लेकिन परिवार की जिम्मेदारी के साथ सामाजिक कार्यों में लगन से काम कर रही है देश में आपने लाखों सामाजिक संस्थाए देखी होंगी लेकिन प्रदेश में कुछ ही ऐसी संस्थाए है जो धरातल पर सामाजिक कार्य में रूचि लेते है राजधानी भोपाल के मंडीदीप निवासी प्रिया गौर ने सुरभि शिक्षा सेवा समिति 12 वर्ष पूर्व बनाकर ना केवल आम नागरिकों की समस्याओ को हल किया साथ ही छात्र छात्राओं की हर समस्या का तुरंत हल भी किया,
प्रिया का बचपन से ही सामाजिक कार्यों में लगाव रहा है जिस कारण वह हमेशा आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है 

प्रिया कई बार हुई सम्मानित 
मंडीदीप की प्रिया की चर्चा कई समय से स्थानीय जनता करती आ रही है जिस कारण प्रदेश स्तर पर प्रिया को कई बार सम्मानित किया गया 

प्रिया की सामाजिक संस्था सुरभि शिक्षा सेवा समिति वर्षो से सामाजिक व धार्मिक कार्य कर रही है प्रिया का कहना है की इससे महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है संस्था द्वारा विभिन्न प्रतिभा:-सिलाई,कढ़ाई,पार्लर,मेंहदी,मेकरम,ज्वेलरी मेंकिग,आर्ट एण्ड क्रफ्ट,होम डेकोरेशन आयटम आदि वर्क कलाओं में उत्कृष्ठ योगदान
- प्रेरणादायक:-(1),2016 से अब तक 15000 हजार से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया
-5000 हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार में सहायता की
लक्ष्य:-प्रदेश की प्रत्येक महिलाओं को आत्मनिर्भर कर रोजगार से लगाना ही लक्ष्य है 100 से अधिक बहनों को,पार्लर,सिलाई,मेकरम,मेंहदी का रोजगार नगर मण्डीदीप के साथ अन्य  ग्रामीण क्षेत्रों उपलब्ध कराया
शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर राशनकार्ड,समग्र आईडी,आयुष्मान कार्ड, सबंल कार्ड व जीरो बैलेस के खाते खुलाने हेतु प्रेरित किया बच्चों के लिए नि:शुल्क ड्राइंग व डांस क्लास चलाकर शिक्षा दी

मध्यप्रदेश जन अभियान से जुड़कर किये विभिन्न कार्य:-,

ग्रामीण क्षेत्रो में पहुंचकर जन जागरूकता अभियान चलाया
जल संवर्धन अभियान के तहत कुआं,तालाब,बाबड़ी की स्वच्छता जन सहयोग से
ग्रामीण क्षेत्रो व नगर मण्डीदीप में दीवार लेखन का कार्य कर जल बचाने का संदेश दिया, स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सजग करने हेतु जांच शिविर का आयोजन कराना,शपथ गृहण, नुक्कड़ नाटक,आदि से जन जन को जागरूक कर पर्यावरण,स्वास्थ्य,जल संचय,व शिक्षा के लिए जगाना ,शासन की योजनाओं से जुड़कर वृध्दावस्था पेंशन,विधवा पेंशन का लाभ दिलाना
सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण के मार्गदर्शन में  नशामुक्ति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना 
स्कूली छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना पंचायत एवं ग्रामीणजन विकास के कार्यो से प्रेरणा लेकर जनहित के विभिन्न मुद्दो को चिंहित कर योजना बनाकर समाधान ढुढ़ने में मदद करना
नगरीय विकास एवं आवास के अंर्तगत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में कई बहनों के आवेदन भरवान में मदद की
,हरियाली सखी यात्रा के आयोजन में 120 से अधिक बहनों को प्रोत्साहित कर भाग दिलाया 
माटी गणेश सिध्द गणेश अंतर्गत स्कूली बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया,तिरंगा यात्रा में योगदान 
,जन सहयोग से नगर में स्वच्छता की पहल करना 
,मंदिरों में योग ध्यान संस्कृति की प्रेरणा देना
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के विभिन्न अभियानों से जुड़कर लोगों को जागरूक करना 

 प्रिया का युवाओं को सन्देश 

प्रिया गौर कहती है की कोई भी कार्य लगन और ईमानदारी से किया जाये तो बो सफल होता है युवाओं को सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहना चाहिए