नियमों को दरकिनार कर विदेश यात्रा पर गए अधिकारी
कटनी| पुलिस महकमे से एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां कटनी पुलिस निरीक्षक राहुल पांडे बिना अनुमति लिए छुट्टी मनाने थाइलैंड चले गए. थानेदार के बिना बताए घूमने जाने पर पुलिस मुख्यालय ने चिट्ठी लिखकर एसपी से निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करके अवगत करने को कहा है. थाईलैंड यात्रा के बाद अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पत्र से कटनी निरीक्षक राहुल पांडे की मुश्किलें बढ़ गई है|
मुख्यालय ने एसपी को दिए कार्रवाई के निर्देश
दरअसल, निरीक्षक राहुल पांडे को थाईलैंड जाने के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल से अनुमति नहीं मिली थी. बिना अनुमति के विदेश घूमनकर आने पर उनके खिलाफ पुलिस मुख्यालय भोपाल ने एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. मुख्यालय से जारी पत्र में लिखा गया है कि राहुल पांडे निरीक्षक ने जो स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया है, वह संतोषजनक नहीं है|
12 मार्च को कटनी एसपी को लिखा था पत्र
सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ने 12 मार्च 2026 को कटनी पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा था, लेकिन इस मामले में फिलहाल कटनी एसपी ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की, जिसके लिए मुख्यालय ने एसपी से थानेदार के ऊपर कार्रवाई करने के बाद कार्यालय भोपाल को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं|

जबलपुर की शबनम आलम ने समाजसेवा से टैरो कार्ड रीडर में बनाई अलग पहचान
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप