कैंसर काउंसलिंग सेन्टर का शुभारंभ
मनगवां। में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने पासूमा फाउंडेशन द्वारा स्थापित प्रदेश का पहला कैंसर काउंसलिंग सेन्टर का उद्घाटन करते हुए, प्रदेश में बढ़ रहे कैंसर पर चिंता व्यक्त करते हुए नागरिकों से आग्रह किया कि सभी लोग अपनी दिनचर्या में स्वास्थ्य देखभाल को सम्मिलित करें, और कैंसर के प्रति जागरूक रहें। पासूमा के संस्थापक फार्मासिस्ट श्री पंकज द्विवेदी ने बताया कि कैंसर काउन्सलिंग और स्क्रीनिंग सभी नागरिकों के लिए निशुल्क सेवा होगी। उक्त सेवा। देने के लिए रीवा के अलावा भोपाल इंडोर के स्पेशलिस्ट डॉक्टर और संस्थान अपनी सेवाएं देंगे। आयोजन सामिति पासूमा के कोर टीम सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री का पुष्पहार से अभिनंदन किया, जिसमे शैलेश मिश्र, धरणीधर शुक्ल, ऐश्वर्य द्विवेदी और अमित शर्मा सम्मिलित हुए। मनगवां के विधायक श्री नरेन्द्र प्रजापति ने मनगवां क्षेत्र के सभी परिवारों की बच्चियों और महिलाओं से अनुरोध किया कि उक्त परामर्श सेवा का लाभ लें, और स्वस्थ समाज बनाने में सहयोग करें। टीच तो एच ngo और विहान हॉस्पिटल की संस्थापक श्रीमती कल्पना पटेल ने सभी महिलाओं से आवाहन किया कि इस निशुल्क सेवा का अवसर ना गवाएं और जागरूक बने। कैंसर से प्रत्येक नागरिक को लड़ना होगा। मध्य प्रदेश एनजीओ महासंघ के श्री अमित शर्मा ने पत्रकारों को सूचित किया कि कैंसर जागरूकता प्रदेश के सभी जिलों के सभी ग्राम तक नागरिक पहुच सेवा चलाएंगे। इस मौके पर गौ संवर्धन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष गौ सेवक राजेश पांडे, डा एस एस तिवारी, प्रदेश मंत्री राजेश पांडे, डॉ कल्पना पटेल, जनपद सदस्य मृगेंद्र नाथ त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष अरुणेंद्र मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नामवर सिंह, संजय जैन एसडीएम मंनगवा, प्रतिभा शर्मा एसडीओपी, आंचल अग्रहरि तहसीलदार, थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि प्रियंका तिवारी, सांसद प्रतिनिधि गणेश सिंह, डॉ विष्णु देव कुशवाहा, लवकुश गुप्ता, नागेंद्र सिंह, आदि संगठन के पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।

चुनावी राज्यों में सियासी मुकाबला तेज, ममता बनर्जी से लेकर एमके स्टालिन और हिमंता सरमा तक की साख दांव पर
भारत-अमेरिका रिश्तों को नई मजबूती, विक्रम मिसरी और काश पटेल की अहम बैठक
मध्यप्रदेश आबकारी विभाग में फाइलों की होली! लाखों कागज़ जलाने पर उठे सवाल
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, कब आएगा 10वीं का रिजल्ट?
महिला आरक्षण बिल में अड़ंगा डालने की कोशिश, OBC आरक्षण को लेकर उलझा मामला
सोशल मीडिया पर घमासान: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने विवादित पोस्ट हटाई
मात्र 2500 रुपये प्रति वर्गफीट में प्लॉट, वरुण नगर योजना बनी चर्चा का विषय