दिल्ली में लोनी चौक पर बनेगा 500 मीटर लंबा 4 लेन अंडरपास
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोनी चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पीडब्ल्यूडी यहां अंडरपास बनाएगा। इसके साथ ही नंद नगरी डिपो के पास पैदल सड़क पार करने के लिए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) भी बनाया जाएगा। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोनी चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) यहां अंडरपास बनाएगा। इसके साथ ही नंद नगरी डिपो के पास पैदल सड़क पार करने के लिए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) भी बनाया जाएगा। दोनों कार्यों के लिए 75 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। लोनी चौक पर हर दिशा में वाहन दौड़ते हैं, ऐसे में यहां रोज ट्रैफिक जाम लगता है। एक तरफ शाहदरा से दुर्गापुरी चौक होते हुए लोनी के बीच आने-जाने वाले वाहन चालकों को जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। उधर, दूसरी तरफ नंद नगरी से गोकलपुरी की ओर जाने वालों को समस्या होती है। इसी समस्या के समाधान के लिए मंगल पांडेय मार्ग के लोनी चौक पर दुर्गापुरी से लोनी के बीच आवागमन वाली सड़क पर चार-लेन का अंडरपास बनाया जाएगा। इसकी लंबाई 500 मीटर से अधिक होगी। इसमें से 230 मीटर हिस्सा लोनी बॉर्डर की तरफ और 265 मीटर हिस्सा दुर्गापुरी चौक की ओर बनेगा।

शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा