आम आदमी पार्टी यूथ विंग रीवा के जिला अध्यक्ष बने नृपेन्द्र तिवारी
● नियुक्ति पर युवाओं में हर्ष,बधाइयों का लगा तांता
रीवा, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर ने विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसके तहत युवा व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता नृपेन्द्र तिवारी नीलकंठ को आम आदमी पार्टी के यूथ विंग रीवा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। नृपेन्द्र की नियुक्ति को युवा नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम समझा जा रहा है। युवा व्यवसायी श्री तिवारी सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं के बीच लोकप्रियता, संगठनात्मक क्षमता और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि नृपेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में रीवा जिले में यूथ विंग नई ऊंचाइयों को छुएगा और सक्रिय युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेगा। साथ ही युवाओं के अधिकार,रोजगार,शिक्षा और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। नियुक्ति की खबर मिलते ही जिले के कई सामाजिक,राजनीतिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों,पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने नृपेन्द्र को बधाई दी है। आप ने उम्मीद जताई है कि नृपेन्द्र के नेतृत्व में युवा विंग और अधिक सशक्त होगी। युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी। अपनी नियुक्ति पर नृपेन्द्र तिवारी नीलकंठ ने आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौरसिया,जिलाध्यक्ष राजीव सिंह परिहार शेरा एवं पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है,उसे पूरी निष्ठा,ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करूँगा। श्री तिवारी ने कहा कि मेरा लक्ष्य जिले के युवाओं को संगठित कर समाज और क्षेत्र के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस नियुक्ति को लेकर युवाओं में उत्साह का माहौल है और लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।

ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत
महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस-RJD-SP पर निशाना
साहब की बहाली के लिए बाबू ने मांगी घूस: 40 हजार रुपये के साथ पकड़े गए स्थापना शाखा प्रभारी।
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव
भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई बौखलाहट, भारत ने दोगुनी ताकत से घेरा