प्रीमियर कैंसिल करने की आई नौबत, फराह खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा
फराह खान ने एक पॉडकास्ट में बताया कि जब वह बॉलीवुड में अपना करियर शुरू कर रही थी, तो अंडरवर्ल्ड का काला साया इंडस्ट्री पर पड़ चुका था। एक डायरेक्टर को सरेआम गोली मारी गई। वहीं नामी खान एक्टर की फिल्म के प्रीमियर से पहले भी धमकी मिली थी। इस वजह से प्रीमियर को कैंसिल करने के बारे में सोचा जाने लगा था। आखिर कौन था वो एक्टर? बाद में क्या फिल्म रिलीज हुई? जानिए।
कौन से खान एक्टर की फिल्म रिलीज से पहले मिली धमकी?
रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में फराह खान नजर आईं। अपने करियर और बॉलीवुड से जुड़ी कई बातें साझा की हैं। इस दौरान उन्होंने अंडरवर्ल्ड और 90 के दशक के दौर की बात भी की। वह कहती हैं, ‘मैंने अपना करियर शुरू किया था। कुछ वक्त बाद डायरेक्टर मुकेश दुग्गल को अंडरवर्ल्ड के लोगों ने गोली मारी। इसी तरह करण जौहर की पहली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के प्रीमियर से पहले भी धमकी मिली थी। करण जौहर काफी डर गया था, उसकी पहली फिल्म थी। प्रीमियर को कैंसिल करने के बारे में सोचा गया। लेकिन बाद में प्रीमियर हुआ। इसी तरह शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘डुप्लीकेट’ के वक्त भी धमकी मिली थी।’ लेकिन फराह खान ने यह भी बताया कि सेट पर अंडरवर्ल्ड को कोई असर नजर नहीं आता था।
80 के दशक की फिल्मों काे नापसंद करती थीं फराह
आगे पॉडकास्ट में फराह खान ने बताया कि वह 80 के दशक में हॉलीवुड फिल्में देखती थीं क्योंकि इस दौर में बॉलीवुड में बहुत ही खराब फिल्में बन रही थीं। उस दौर की बॉलीवुड फिल्मों को खराब नजर से देखा जाता था। फराह खान कहती हैं, ‘80 के दशक में धर्मेंद्र, जितेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बड़े स्टार को लेकर बनने वाली मल्टीस्टारर फिल्में तक लोगों को याद नहीं है।’
करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं फराह खान?
इन दिनों डायरेक्टर फराह खान अपना एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं, जिसमें वह कुकिंग, फूड वीडियो शेयर करती हैं। साथ ही अपने इंडस्ट्री के दोस्तों को खाने पर भी बुलाती हैं। फराह अपने मेहमानों के लिए खास तरह की डिशेज बनवाती हैं, उन्हें खिलाती हैं और दोस्तों से खूब सारी बातचीत करती हैं। फराह का अंदाज भी कॉमेडी से भरा होता है, जो दर्शकों को खूब भाता है। एक इंटरव्यू में फराह खान ने बताया था कि उन्होंने पिछले एक साल में यूट्यूब से, ब्रॉन्ड से जमकर पैसा कमाया है। इतना पैसा तो उन्होंने अपने पूरे बॉलीवुड करियर में भी नहीं कमाया। इस तरह फराह खान तो कंटेंट क्रिएटर बनकर मालामाल हो गईं। फराह खान के यूट्यूब पर 2.7 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

ध्रुव योग का खास संयोग: इस साल मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कई मंगलकारी मुहूर्त
बेड के सामने न रखें शीशा: वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं ये चीजें
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर