धान खरीदी गड़बड़ी पर सख्ती, कलेक्टर गौरव सिंह ने बनाई जांच टीम
आरंग। के भलेरा सहकारी समिति में धान का वजन बढ़ाने के लिए पानी डाला गया है. समिति के कर्मचारियों द्वारा धान की बोरियों में पाइप के जरिए पानी डालकर उन्हें भिगोने का मामला उजागर हुआ है. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया. जिसके बाद कलेक्टर गौरव सिंह ने एक्शन लेते हुए जांच टीम का गठन किया है।
भलेरा धान खरीदी केंद्र में बड़ी गड़बड़ी
जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना होली के अगले दिन यानि कि गुरुवार शाम 6 बजकर 5 मिनिट से 7 बजकर 50 मिनिट तक की है. पानी डालने से पहले पूरे परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को पहले बंद कर दिया गया. उसके बाद पास में मौजूद एक तालाब में मोटर डालकर पानी खींचा गया और इस पानी से खरीदी केंद्र पर रखे गए सभी धान की बोरियों को भी भिगोया गया. भले सीसीटीवी कैमरा बंद था लेकिन गांव के ही एक ग्रामीण ने पानी डालते हुए वीडियो बना लिया.. वीडियो जैसे ही गांव में वायरल हुआ तभी बड़ी संख्या में ग्रामीण धान खरीदी केंद्र पहुंचे और इस पूरे मामला की जानकारी सामने आई।
खबर के बाद एक्शन
प्रशासन हरकत में आया और जांच के लिए टीम को मौके पर 3 सदस्यीय पहुंची. टीम अपने साथ नमी मापने वाली मशीन लेकर खरीदी केंद्र पहुंची और धान की जांच की. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और अगर लापरवाही या गड़बड़ी पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मामले की जांच कर रही टीम
फिलहाल प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. अब देखने वाली बात होगी कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस लापरवाही के लिए किस पर कार्रवाई होती है।

बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त