योगी का बड़ा बयान: पाकिस्तान बीमारी, कपिल देव जैसा डॉक्टर मिल जाए तो आधा इलाज
ग्रेटर नोएडा|मरीज की बीमारी पाकिस्तान की तरह होती है। सामने कपिल देव जैसा कप्तान और बॉलर हो तो पाकिस्तान की टीम जैसे आधी हार खुद से मान लेती थी। ऐसे ही डॉक्टर और अस्पताल में मरीज का विश्वास हो, उसके साथ व्यवहार अच्छा हो तो आधी बीमारी खुद से ठीक हो जाती है|बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बात जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सरकार बहुत काम कर रही है। निजी क्षेत्र के बिना बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं हालांकि नहीं दी जा सकती हैं। निजी क्षेत्र में कुछ जगहों पर इलाज की दरों में बहुत अंतर हैं। मेरा मानना है कि इन्हें समान होना चाहिए। अस्पतालों को सस्ता लेकिन विश्वसनीय इलाज उपलब्ध कराना चाहिए।उन्होंने कहा कि मरीज जब किसी डॉक्टर के पास आता है। उस समय वह एक विश्वास के साथ आता है। इसमें पैसा मुद्दा नहीं रहता। डॉक्टर का व्यवहार, उसकी राय मरीज के लिए सही होनी चाहिए। इस दौरान प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, सांसद डॉ. महेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, विधायक दादरी तेजपाल नागर, विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, एमएलसी नरेंद्र भाटी, श्रीचंद शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान व अन्य मौजूद रहे। इससे पहले कार्यक्रम स्थल के आसपास और 130 मीटर रोड के पास सुबह से देर शाम तक सुरक्षा बल तैनात रहा। पुलिस की ओर से कार्यक्रम स्थल पर जाने वालों की चेकिंग की गई। वहीं सीएम के आगमन के दौरान-130 मीटर रोड और उससे जुड़े प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहा।
सीएम को राजनीति के साथ खेल का भी ज्ञान
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने कहा कि उन्होंने कई राजनेताओं को देखा है, लेकिन योगी आदित्यनाथ अकेले ऐसे हैं जिन्हें राजनीति के साथ खेलों का भी ज्ञान है। उन्होंने कहा कि यूपी में खिलाड़ियों को सम्मान मिल रहा है। नौकरी दी जा रही है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि तीन साल पहले यहां अस्पताल बनाने आए थे जो आज पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के बाद अब सेवा का मौका मिला है।
30 साल पहले उद्यमी बनाते थे दूरी
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि 30 साल पहले इस क्षेत्र में निवेश से दूरी उद्यमी बना लेते थे। कानून व्यवस्था चौपट थी। अब कानून व्यवस्था और सड़क सब ठीक हो चुकी हैं। अब निवेशक आने को लालायित हैं। जापान और सिंगापुर से भी अभी मुख्यमंत्री को निवेश के लिए आश्वस्त किया गया है। मेट्रो का एक रूट अभी अनुमति के लिए बचा है। उम्मीद है कि उसको भी जल्दी करा दिया जाएगा।
ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो का दिखाया रास्ता
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि ग्रेनो वेस्ट में आबादी तेजी से बढ़ रही है। फ्लैट्स की रजिस्ट्री की समस्या गंभीर थी। उसे मुख्यमंत्री ने हल करा दिया। ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो का रास्ता दिखाया है। कानून व्यवस्था संग इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम हुआ है। इसीलिए निवेश ग्रेनो में विकास और रोजगार के लिए आ रहा है।

राहुल गांधी की 6 गारंटियां: तमिलनाडु की महिलाओं और छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।
प्रशासन का सख्त एक्शन: बिना लाइसेंस चल रही चांदी रिफाइनरी सील, मौके से आधुनिक मशीनें बरामद।
ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत
महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस-RJD-SP पर निशाना
साहब की बहाली के लिए बाबू ने मांगी घूस: 40 हजार रुपये के साथ पकड़े गए स्थापना शाखा प्रभारी।
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत