कश्मीरी गेट के पास पैदल यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ेगी, रेखा गुप्ता ने किया शिलान्यास
दिल्ली|मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को नए फुट ओवर ब्रिज की नींव रखी। यह फुट ओवर ब्रिज कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास मोनेस्ट्री मार्केट, लद्दाख बुद्ध विहार में बनेगा। सरकार का लक्ष्य पैदल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाना है।मुख्यमंत्री ने खुद शिलान्यास किया। यह कदम दिल्ली सरकार की विकास प्रतिबद्धता दर्शाता है। बाजार क्षेत्र में यातायात का घनत्व बहुत अधिक है। आईएसबीटी के पास पैदल यात्रियों की आवाजाही भी ज्यादा होती है। एक सुरक्षित पुल की आवश्यकता लंबे समय से थी। यह नया पुल यात्रियों को सड़क पार करने में मदद करेगा। इससे दुर्घटनाओं का जोखिम काफी कम हो जाएगा। यह परियोजना स्थानीय लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर तस्वीरों के साथ पोस्ट कर लिखा कि आज मोनेस्ट्री मार्केट, लद्दाख बुद्ध विहार के फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया गया है।। इस पुल का निर्माण लद्दाख की वास्तुकला को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इसमें दो लिफ्ट भी लगाई जाएंगी।आगे लिखा कि फुट ओवर ब्रिज के बनने से लद्दाख बुद्ध विहार और मोनेस्ट्री मार्केट आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षित रूप से सड़क पार करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही रिंग रोड पर यातायात भी अधिक सुचारु और निर्बाध रूप से चल सकेगा। इस अवसर पर सांसद प्रवीण खंडेलवाल, कैबिनेट सहयोगी प्रवेश साहिब सिंह, लद्दाख भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताशी ग्यालसन खाचू सहित अन्य उपस्थित रहे। सीएम रेखा ने कहा कि आज हमें खुशी का अनुभव हो रहा है कि वर्षों से जिस मांग को हमारे लद्दाख बुद्ध विहार के लोग कर रहे थे वो पूरा हुआ। एक फुट ऑवर ब्रिज की मांग कई साल से की जा रही थी। पिछली सरकार से यहां के लोगों ने सैकड़ों बार इसकी मांग की परंतु उस सरकार ने इस छोटे से काम को भी सिरे से नहीं चढ़ाया। आज कम समय के हमारी सरकार के कार्यकाल में भी यहां के लोगों की इस मांग को हम पूरा करने जा रहे हैं।

बालेन शाह सरकार से सीधा संवाद: काठमांडू में नई सरकार की प्राथमिकताएं सुनेंगे समीर पॉल कपूर
"नारी शक्ति का अपमान माफ नहीं करेगा देश": बिल गिरने पर विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया रोष
संबोधन की तैयारी: महिला आरक्षण बिल पर देश को आगे की रणनीति बता सकते हैं पीएम मोदी
अभिभावकों को बड़ी राहत: राज्य सरकार ने RTE एडमिशन के लिए दिया 10 दिन का अतिरिक्त समय
ईरान के फैसले का असर: सप्लाई की चिंता खत्म होते ही कच्चा तेल सस्ता, अब भारत पर टिकी सबकी नजर।
सफर बना मातम: सेलम हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की बस
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
₹1,00,000 करोड़ का प्रोजेक्ट: मुंबई के गोरेगांव में 10 साल में तैयार होगी 'अदाणी सिटी'।
वेतन वृद्धि का ऐलान: केंद्र सरकार ने नए साल के तोहफे के रूप में बढ़ाया महंगाई भत्ता