10वीं की परीक्षा देने पहुंची छात्रा गिरी बेहोश, नहीं बच सकी जान
MP News: मुरैना जिले के बानमोर कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 10वीं बोर्ड परीक्षा देने पहुंची छात्रा वर्षा कुशवाह, पिता देवेंद्र कुशवाह, निवासी जखारा ग्वालियर, अचानक परीक्षा केंद्र पर बेहोश होकर गिर पड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई.
परीक्षा केंद्र पर बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, बानमोर स्थित पंडित नेहरू महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर गणित का पेपर चल रहा था. इसी दौरान ग्वालियर जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकुनारा गांव निवासी देवेंद्र कुशवाह की बेटी वर्षा कुशवाह अचानक अपनी सीट से गिरकर बेहोश हो गई. परीक्षा ड्यूटी में तैनात स्टाफ ने तुरंत छात्रा को संभाला और अधिकारियों को सूचना दी. वर्षा अपने भाई अंकेश कुशवाह के साथ परीक्षा देने आई थी. दोनों भाई-बहन 10वीं कक्षा में अध्ययनरत थे और बानमोर के ही स्कूल से बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरा था.
इलाज के दौरान हुई मौत
सूचना मिलते ही परिजन भी परीक्षा केंद्र पहुंच गए. आनन-फानन में छात्रा को इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परीक्षा केंद्र पर शोक का माहौल छा गया. प्रारंभिक तौर पर अचानक तबीयत बिगड़ना कारण माना जा रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है.
कलेक्टर ने जताया दुख
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा कि छात्रा की मौत काफी दुखद है. उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं ग्वालियर के डॉक्टरों से इस मामले में संपर्क किया है. प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर फिलहाल यह सामने आया है कि छात्रा अतिकुपोषित थी और गंभीर एनीमिया से भी पीड़ित थी. इस कारण संभवतः उसे हार्ट अटैक आया होगा. हालांकि मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा.

भोजपुरी सुपरस्टार पर मलाइका का रिएक्शन वायरल, 'बहुत ही घिनौनी हरकत है' बयान सुर्खियों में
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान सीरीज के लिए खेला बड़ा दांव, अनुभवी तेज गेंदबाज को किया बाहर
सोनम वांगचुक के फैसले पर विपक्ष का वार, संजय राउत बोले- सच सामने आना चाहिए
वांगचुक के अनशन खत्म होने के बाद RSS का बड़ा बयान, विदेशी एजेंसी का लगाया आरोप
राजधानी में मेट्रो सेवा प्रभावित, स्टेशन बंद होने से बढ़ा ट्रैफिक दबाव
शिक्षा व्यवस्था पर भरोसे का संकट, क्या नया नेतृत्व बदल पाएगा तस्वीर?
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने बेटी राहा पर कही खास बात