MP News: अभ्युदय जैन केस में मां अलका जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत
MP News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में 14 वर्षीय अभ्युदय जैन की मौत के मामले में बड़ा कानूनी मोड़ आया है। ग्वालियर हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने उसकी मां अलका जैन को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर और निचली अदालत द्वारा लिए गए संज्ञान को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि ठोस साक्ष्यों के अभाव में किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही जारी रखना न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।
मामले की शुरुआत 14 फरवरी 2025 को हुई थी, जब अभ्युदय जैन का शव उसके घर के बाथरूम में मिला। अगले दिन पोस्टमार्टम कराया गया और 22 फरवरी को कोतवाली थाना गुना में मामला दर्ज हुआ। शुरुआती जांच में पुलिस ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मां अलका जैन को आरोपी माना।
इसके बाद 8 मार्च को उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हालांकि, 17 जून को उन्हें जमानत मिल गई थी। लंबे कानूनी संघर्ष के बाद अब हाई कोर्ट के इस फैसले ने उन्हें पूरी तरह निर्दोष घोषित कर दिया है।

साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा