स्कूल के बाहर छात्र पर चाकू से हमला, आरोपी हिरासत में
भोपाल |मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्कूली बच्चों के बीच खूनी रंजिश का खेल देखने को मिला है. यहां 10वीं में पढ़ने वाले एक छात्र ने सिर्फ एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए अपने ही क्लासमेट को चाकुओं से गोद दिया. आरोपी छात्र ने अपने साथी के साथ मिलकर घटना को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया. आरोपियों ने अपने क्लासमेट पर ताबड़तोड़ कई बार चाकुओं से वार किया. इतना ही नहीं खुद ही घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल किया|
30 सेकेंड में 27 बार चाकुओं से हमला किया
पूरा मामला गणेश चौक स्थित एक स्नूकर क्लब का है. यहां एकदम फिल्मी अंदाज में 10वीं क्लास में पढ़ने वाले दो छात्र क्लब के अंदर पहुंचे, इसके बाद अपने सहपाठी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया. आरोपियों ने केवल 30 सेकेंड में 27 बार चाकुओं से हमला कर दिया. वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं|
थप्पड़ का बदला लेने के लिए चाकू से गोदा
घटना 15 फरवरी को गणेश चौक स्थित एक स्नूकर क्लब की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक नाबालिग आरोपी 16 साल का है और 10वीं क्लास का स्टूडेंट है. आरोपी ने जिस छात्र पर हमला किया है, वो भी आरोपी के साथ एक ही कोचिंग में पढ़ता है. छात्र ने दोनों आरोपियों को थप्पड़ मारा था. इसका बदला लेने के लिए दोनों छात्रों ने प्लान बनाया था|
‘मेडिकल रिपोर्ट के बाद की जाएगी आगे की कार्रवाई‘
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया है. दोनों को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की गई थी. फिलहाल दोनों को छोड़ दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं में आगे की कार्रवाई की जाएगी|

बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद