दरवाजा लॉक होते ही रोने लगा बच्चा, मां की चीख-पुकार
ग्रेटर नोएडा| के सेक्टर पी-3 में शुक्रवार को पुलिस और पीआरवी की तत्परता से चार वर्षीय मासूम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चे ने खेल-खेल में कमरे की अंदर से कुंडी लगा ली थी। जिसके बाद वह खुद दरवाजा नहीं खोल पाया और घबराकर जोर-जोर से रोने लगा। सूचना मिलते ही बीटा-2 कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर बच्चे को सकुशल बाहर निकाला।पुलिस के अनुसार, कोमल नामक महिला ने पुलिस को डायल-112 पर सूचना दी कि सेक्टर पी-3 स्थित एक मकान में चार वर्ष का बच्चा कमरे के अंदर बंद हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हुईं। टीम के पहुंचने तक परिवार के लोग दरवाजा खुलवाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन अंदर से कुंडी लगी होने के कारण दरवाजा नहीं खुल पा रहा था। परिजन ने बताया कि वह लोग कुछ समय के लिए बाहर गए थे। उस दौरान बच्चा कमरे में सो रहा था। अचानक नींद खुलने पर उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब वह दोबारा दरवाजा नहीं खोल सका तो घबरा गया और रोने लगा। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर परिवार वाले भी परेशान हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना देर किए दरवाजा तोड़ने का निर्णय लिया। कुछ ही मिनटों में दरवाजा तोड़कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाहर आते ही बच्चा सीधे अपनी मां की गोद में चला गया और उससे लिपट गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल था, लेकिन बेटे को सुरक्षित देखकर उसने राहत की सांस ली। बच्चे की मां और परिजनों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए ग्रेटर नोएडा पुलिस का आभार जताया।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी