तीन भाइयों समेत 12 दोषियों को उम्रकैद की सजा
आजमगढ़| जिले के मुबारकपुर में वर्ष 1999 में हुए शिया-सुन्नी दंगे के दौरान हुई अली अकबर हत्याकांड में 27 वर्ष बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय ने मंगलवार को सुनवाई पूरी करने के बाद 12 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही सभी पर 50-50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया। न्यायालय के फैसले में जिन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है, उनमें तीन सगे भाई भी शामिल हैं। जानकारी मुताबिक पीड़ित नासिर हुसैन ने 30 अप्रैल 1999 को मुबारकपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपनी तहरीर में उन्होंने बताया कि उनके चाचा अली अकबर निवासी पूरा ख्वाजा 27 अप्रैल 1999 से लापता थे। अली अकबर के पुत्र जैगम ने 28 अप्रैल को गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। 30 अप्रैल 1999 को अली अकबर की सिर कटी लाश राजा भाट के पोखरे से बरामद की गई। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मोहर्रम के जुलूस से लौटते समय अली अकबर की मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में हुसैन अहमद निवासी हैदराबाद, मोहम्मद अयूब फैजी, फहीम अख्तर, असरार अहमद, मोहम्मद याकूब सभी निवासी दुल्हनपूरा, अली जहीर, इरशाद निवासी पूरासोफी, मोहम्मद असद, अफजाल, अलाउद्दीन, दिलशाद व वसीम निवासी हैदराबाद समेत अन्य के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित की थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान हाजी मोहम्मद सुलेमान, नजीबुल्लाह, हमीदुल्लाह उर्फ झीनक और हाजी अब्दुल खालिक की मृत्यु हो गई। पीड़ित पक्ष की ओर से डीजीसी फौजदारी एवं एडीजीसी ने कुल नौ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। शुक्रवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने हुसैन अहमद, मोहम्मद अयूब फैजी, फहीम अख्तर, असरार अहमद, मोहम्मद याकूब, अली जहीर, इरशाद, मोहम्मद असद, अफजाल, अलाउद्दीन, दिलशाद और वसीम को अली अकबर की हत्या का दोषी करार दिया था। मंगलवार को न्यायालय ने सभी 12 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई साथ ही 50-50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय के फैसले में जिन आरोपियों को दोषी ठहराया गया है, उनमें तीन सगे भाई भी शामिल हैं। तीनों सगे भाइयों में मोहम्मद अयूब फैजी, फहीम अख्तर और मोहम्मद याकूब का नाम शामिल है।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली